फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many killed and injured in massive explosion and shooting in Myanmar prison

Myanmar Prison Firing: म्यांमार की जेल में बड़े धमाके और गोलीबारी में आठ की मौत, 13 घायल

Thu, 20 Oct 2022 02:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, यंगून।
एजेंसी, यंगून। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Oct 2022 02:54 AM IST
सार

बीबीसी बर्मीज के अनुसार, घायल हुए जेल कर्मचारियों को जेल से निकाल लिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज पास की दुकानों में किया गया। बता दें कि इनसेन जेल देश की सबसे कुख्यात जेल है और पिछले साल के सैन्य तख्तापलट के बाद से हजारों राजनीतिक कैदियों को यहां भेजा गया है।

विज्ञापन
Many killed and injured in massive explosion and shooting in Myanmar prison
Blasts Outside Myanmar Prison - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार की सबसे बड़ी जेल में बुधवार को हुए धमाकों और गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। समाचार पोर्टल म्यांमार नाउ और इरावदी न्यूज के मुताबिक, सुबह साढ़े नौ बजे के करीब जेल में एक पार्सल काउंटर के पास दो विस्फोटों और गोलियों की आवाज के बाद इनसेन जेल में तीन अफसरों और पांच आगंतुकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


अभी यह पता नहीं चला है कि धमाकों का कारण क्या था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाकों के जवाब में सैनिकों ने भी जेल में गोलीबारी की। एक गवाह ने बताया कि मैंने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी, मैं भाग गया और तभी मुझे चोट लग गई। प्रवेश द्वार पर सैनिकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। बीबीसी बर्मीज के अनुसार, घायल हुए जेल कर्मचारियों को जेल से निकाल लिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज पास की दुकानों में किया गया। बता दें कि इनसेन जेल देश की सबसे कुख्यात जेल है और पिछले साल के सैन्य तख्तापलट के बाद से हजारों राजनीतिक कैदियों को यहां भेजा गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की पार्टी के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार को पिछले साल सेना द्वारा उखाड़ फेंकने के बाद से म्यांमार अराजकता में है और लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन


पीडीएफ के शामिल होने की आशंका
म्यांमार में इनसेन जेल में करीब 10,000 कैदी फिलहाल मौजूद हैं। इनमें से कई राजनीतिक कैदी भी यहीं बंद हैं। अभी सैन्य शासन ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस घटना के पीछे क्या मकसद है, लेकिन माना जा रहा है कि लोगों के बीच पनपता असंतोष और सियासी कारणों से भी गुरिल्ला मोर्चे (पीडीएफ) द्वारा ये धमाके किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed