फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many countries of Western Europe including China will be hit by severe heat

Severe Heat: चीन समेत पश्चिमी यूरोप के कई देशों पर पड़ेगी भीषण गर्मी की मार

Thu, 14 Jul 2022 05:26 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 14 Jul 2022 05:26 AM IST
सार

चीनी मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में कुछ शहरों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन
Many countries of Western Europe including China will be hit by severe heat
Heat wave - फोटो : Pixabay

विस्तार

चीन समेत पश्चिमी यूरोप के कई देश भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले हैं। इस सप्ताह चीन, यूरोप, दक्षिण-पश्चिम और मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में हीटवेव चेतावनी जारी की गई है। देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कम से कम 86 शहरों रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


हालात ये हैं कि इन शहरों में निर्माण कार्य पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है। लोग गर्मी से इतने परेशान हैं कि वह हमेशा ठंडे जगह की तलाश में रहते हैं। लगभग 2.50 करोड़ की आबादी वाले शंघाई प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगले कुछ हफ्ते भी इसी तरह के होने वाले हैं, इसलिए वे गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


चीनी मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में कुछ शहरों में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। स्पेन और फ्रांस में बढ़ते तापमान का असर ब्रिटेन में भी महसूस किया जाने लगा है। मौसम विभाग चीन के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भयंकर गर्मी से बचने के लिए लोग अंडरग्राउंड शेल्टर्स में शरण लेने लगे है। इसमें शंघाई, नानजिंग भी शामिल हैं। रेड अलर्ट एक थ्री टायर हीटवेव वार्निंग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में मूसलाधार बारिश को लेकर ब्लू अलर्ट
चीन में भारी बारिश के बीच देश के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। 28 मई से हो रही मूसलाधार बारिश और बारिश के कारण आई बाढ़ ने 80 प्रांतों में कहर बरपा रखा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में, बाढ़ और भारी बारिश से 3.75 मिलियन से अधिक निवासी प्रभावित हुए हैं। चीन के जियांग्शी प्रांत में भारी बारिश के कारण कुल 548,000 लोग प्रभावित हुए हैं क्योंकि बाढ़ से प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान लगभग 70.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (470 मिलियन युआन) तक पहुंच गया है।

अफगानिस्तान में 39 की मौत 
अफगानिस्तान में बेमौसम बारिश और बाढ़ के कारण नौ बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार और नूरिस्तान में लगभग 500 परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 800 हेक्टयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। देश के पूर्वी क्षेत्र में एक माह से भी कम समय में तीसरी बार अचानक बाढ़ आई है। इससे पहले जून में दो दिन के दौरान भारी बारिश के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी और 131 अन्य घायल हो गए थे। 


अमेरिका- रूपाली नौवीं सर्किट अदालत में न्यायाधीश मनोनीत
सान फ्रांसिस्को। भारतीय मूल की एरिजोना स्थित अधिवक्ता रूपाली देसाई को अमेरिकी 9वीं सर्किट कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूपाली के न्यायाधीश पद के लिए मनोनयन का एलान किया। सीनेट की न्यायिक समिति द्वारा पुष्टि के बाद देसाई अपने पद की शपथ ले लेंगी। सीनेट की कमेटी से पुष्टि होने पर इस अदालत में जज नियुक्त होने वालीं वे पहली दक्षिण एशियाई होंगी। कैलिफोर्निया, वाशिंगटन, एरिजोना समेत नौ राज्यों की अदालतों में सुनाए गए फैसलों के खिलाफ 9वीं सर्किट कोर्ट अपील सुनती हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed