फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mandatory Death Penalty Malaysia government agrees to abolish mandatory death penalty

Mandatory Death Penalty : मलेशिया में खत्म होगा अनिवार्य मृत्युदंड, वैकल्पिक सजा पर सरकार ने जताई सहमति

Fri, 10 Jun 2022 08:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 08:25 PM IST
सार

मलेशियाई सरकार 8 जून को कैबिनेट की बैठक के दौरान अनिवार्य मौत की सजा के लिए वैकल्पिक सजा के अध्ययन पर एक रिपोर्ट की प्रस्तुति के बाद इस निर्णय पर पहुंची। 

विज्ञापन
Mandatory Death Penalty Malaysia government agrees to abolish mandatory death penalty
मलेशियाई सरकार ने अनिवार्य मृत्युदंड की सजा को खत्म करने पर जतायी सहमति - फोटो : सोशल मीडिया, सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मलेशिया की सरकार ने अनिवार्य मृत्युदंड को खत्म करने और न्यायाधीशों को अलग-अलग अपराध के हिसाब से वैकल्पिक सजा सुनाने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्ति की है। 
विज्ञापन


दक्षिण पूर्व एशिया के देशों के लिए यह फैसला अहम माना जा रहा है क्योंकि इन देशों में मौत की सजा वाले अपराधों में हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद, अपहरण और आग्नेयास्त्र का इस्तेमाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशियाई सरकार 8 जून को कैबिनेट की बैठक के दौरान अनिवार्य मौत की सजा के लिए वैकल्पिक सजा के अध्ययन पर एक रिपोर्ट की प्रस्तुति के बाद इस निर्णय पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशियाई प्रधानमंत्री विभाग में कानून मंत्री वान जुनादी तुंकू जाफर ने कहा कि अदालत के विवेक पर मृत्युदंड को अन्य प्रकार की सजा में बदल दिया जाएगा। 

उन्होंने एक बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने सहमति व्यक्त की है कि 11 अपराधों के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक सजा के संबंध में आगे अध्ययन और शोध किया जाना चाहिए। 

देश के कानून मंत्री वान जुनादी ने एक बयान में कहा कि सरकार उन 11 अपराधों में अन्य सजाएं देने पर विचार करेगी जिनमें फिलहाल मौत की सजा दी जाती है। साथ ही उन 20 से अधिक अपराधों के लिए भी अन्य सजाओं पर विचार किया जाएगा जिनमें अदालत के विवेक पर मौत की सजा होने की संभावना होती है। 


इंस संबंध में कानून में संशोधन किया जाना, उसे पारित करना व संसद की मंजूरी मिलना बाकी है। 

कानून मंत्री ने कहा,"इस मामले पर लिया गया निर्णय, सभी पक्षों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने को लेकर सरकार की प्राथमिकता और गतिसील आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार को लेकर देश के नेतृत्व की पारदर्शिता को दर्शाता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed