फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netherland Major accident at Schiphol Airport in Amsterdam Man trapped in plane engine dies

Netherland: एम्स्टर्डम के श्किफोल हवाईअड्डा पर बड़ा हादसा; विमान के इंजन में फंसा व्यक्ति, मौत

Thu, 30 May 2024 10:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 30 May 2024 10:05 AM IST
सार

नीदरलैंड के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी डच सीमा पुलिस के पास है। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
Netherland Major accident at Schiphol Airport in Amsterdam Man trapped in plane engine dies
विमान की इंजन में फंसा व्यक्ति - फोटो : ANI

विस्तार

नीदरलैंड में एम्स्टर्डम के श्किफोल एयरपोर्ट र एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक व्यक्ति हवाईअड्डे पर प्रस्थान के लिए तैयार विमान की इंजन में फंस गया। इंजन में फंसने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केएलएम फ्लाइट डेनमार्क के बिलुंड के लिए प्रस्थान करने को तैयार थी, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन


विमान के इंजन में फंस गया व्यक्ति 
डच प्रमुख वाहक केएलएम ने बताया कि यह घटना आज श्किफोल में घटी जिसमें एक व्यक्ति चलते विमान के इंजन में फंस गया। उन्होंने आगे कहा, "दुर्भाग्य से उस व्यक्ति की मौत हो गई।" हालांकि, उन्होंने मृतक की पहचान का खुलासा नहीं किया। नीदरलैंड के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी डच सीमा पुलिस के पास है। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह विमान एक छोटी दूरी का एम्ब्रेयर जेट है, जिसका उपयोग केएलएम की सिटीहॉपर सेवा द्वारा किया जाता है यह मुख्य रूप से लंदन और अन्य नजदीकी गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करता है। इस घटना से जुड़ी एक तस्वीर में विमान के आसपास कई अग्निशमन ट्रकों को देखा गया। बता दें कि श्किफोल में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम हैं और यहां हादसे भी न के बराबर होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed