फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man sets fire to US senator Bernie Sanders office doors accused arrested news in hindi

USA: अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स के कार्यालय के दरवाजे में लगाई गई आग, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी; जानें मामला

Mon, 08 Apr 2024 08:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Apr 2024 08:12 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरा में कार्यालय के दरवाजे के पास आरोपी को कुछ तत्व छिड़कते हुए और आग लगाते हुए देखा गया। इस दौरान कार्यालय में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Man sets fire to US senator Bernie Sanders office doors accused arrested news in hindi
वर्नी सैंडर्स - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में वरमाउंट के बर्लिंगटन में सांसद बर्नी सैंडर्स के कार्यालय के बाहर आग लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को 35 वर्षीय शैंट सोघोमोनियन बर्लिंगटन शहर की इमारत में दाखिल हुए और तीसरे मंजिल पर सैंडर्स के कार्यालय की तरफ चले गए। सीसीटीवी कैमरा में उसे दरवाजे के पास उसे कुछ तत्व छिड़कते हुए और आग लगाते हुए देखा गया। 
विज्ञापन


सोघोमोनियम ने कई मंजिलों पर तत्व का छिड़काव करते हुए सीढ़ियों के माध्यम से बाहर चले गए। इस दौरान कार्यालय में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, आग के कारण कार्यालय के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि सोघोमोनियन के पास कोई वकील था या नहीं। 
विज्ञापन


बर्नी सैंडर्स लंबे समय से अमेरिकी संसद में पूर्वोत्तर राज्य वर्मोंट का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्दलीय सदस्य हैं। उन्होंने 2016 और 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की बहुत कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed