फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man saves himself from fire in Spider man style in Philadelphia of US

19 मंजिला इमारत में लगी आग, व्यक्ति ने स्पाइडर मैन स्टाइल में नीचे उतर खुद को बचाया

Sat, 20 Jul 2019 09:06 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Man saves himself from fire in Spider man style in Philadelphia of US
इमारत से उतरता हुआ शख्स - फोटो : social media

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में रहने वाले एक व्यक्ति का अद्भुत वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह खुद को 19 मंजिला इमारत पर लगी आग से बचाने के लिए स्पाइडर मैन स्टाइल में नीचे उतर रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस शख्स की तुलना स्पाइडर मैन से कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार की रात वेस्टपार्क अपार्टमेंट में आग लगने की खबर मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। बचाव एवं राहत कार्य में लगे कर्मियों का कहना है कि आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर लगी थी। इसके थोड़ी देर बाद आग बढ़ते-बढ़ते सभी 19 मंजिलों तक पहुंच गई।
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार कई टीवी न्यूज हेलिकॉप्टरों ने इमारत के चारों ओर से इस शख्स की वीडियो बनाई है। इस वीडियो में दिख रहा है कि ये शख्स मौत को मात देते हुए 14वीं मंजिल से बिना किसी परेशानी के आसानी से इमारत से उतर गया। उसके पास कोई उपकरण भी नहीं था। हैरानी की बात तो ये है कि वह मजह तीन मिनट में ही इमारत से नीचे उतर गया, वहां हेलिकॉप्टर की स्पॉटलाइट के अलावा और कोई दूसरी लाइट भी नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। लोगों को बचाकर अस्पताल तक इलाज के लिए पहुंचाया गया है। इमारत में रहने वाले चार लोगों और तीन पुलिसकर्मियों को आग के धुंए से परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उनका इलाज चल रहा है। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि आग अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed