फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man kills four children with hatchet-like weapon at Preschool in Brazil

Brazil: प्री-स्कूल में घुसकर व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से बच्चों पर किया हमला, चार की मौत

Thu, 06 Apr 2023 12:36 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरो Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 06 Apr 2023 12:36 AM IST
सार

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डी सिल्वा ने हमले की निंदा की है और इसे राक्षसी कृत्य करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी संवेदनाएं उन पीड़ित परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हिंसा में अपने बच्चों या नाती-पोतों को खो दिया।

विज्ञापन
Man kills four children with hatchet-like weapon at Preschool in Brazil
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी ब्राजील में 25 वर्षीय व्यक्ति ने प्री-स्कूल में घुसकर कुल्हाड़ी जैसे हथियार से चार बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सांता कैटरिना राज्य में यह घटना हुई। अधिकारियों ने कहा कि व्यक्ति ने ब्लूमेनौ शहर में बुधवार सुबह गुड शेफर्ड सेंटर नामक निजी प्री-स्कूल में घुसकर बच्चों पर हमला किया, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन


ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला डी सिल्वा ने हमले की निंदा की है और इसे राक्षसी कृत्य करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, मेरी संवेदनाएं उन पीड़ित परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हिंसा में अपने बच्चों या नाती-पोतों को खो दिया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार कुल्हाड़ी जैसा दिखता है। सांता कैटरिना के गवर्नर जोर्जिन्हो मेलो ने इस हमले के बाद राज्य में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, ब्राजील में हाल के वर्षों में स्कूलों में हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते ही, साओ पाउलो के एक स्कूल में 13 वर्षीय लड़के ने चाकू से हमला कर एक शिक्षक की हत्या कर दी थी। पिछले साल नवंबर में, 16 वर्षीय शूटर ने अराक्रूज शहर में दो स्कूलों में हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी थी। वर्ष 2019 में, दो पूर्व छात्रों ने साओ पाउलो के एक हाई स्कूल में आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed