फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man jailed for over three years for sending threatening emails to British Indian minister

UK: ब्रिटेन की भारतवंशी संस्कृति मंत्री लिसा नंदी को ई-मेल से धमकी, आरोपी युवक को तीन साल की सजा

Fri, 20 Sep 2024 09:02 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

ब्रेहेनी ने कहा कि उसे एके47 की पेशकश की गई थी और वह वर्दी पहनकर अस्पताल में सभी को मार डालने वाला था। कॉल के दौरान ब्रेहेनी ने उन रसायनों का भी जिक्र किया जो उन्हें बम बनाने के लिए मिल सकते थे।

विज्ञापन
Man jailed for over three years for sending threatening emails to British Indian minister
अदालत ने सुनाई सजा। (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन की भारतवंशी संस्कृति मंत्री लिसा नंदी को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले युवक को कोर्ट ने तीन साल तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


बोल्टन क्राउन कोर्ट में 48 वर्षीय युवक रेयान ब्रेहेनी की पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि ब्रेहेनी ने नंदी के निर्वाचन कार्यालय को दो ईमेल संदेश भेजे। इसमें ग्रेटर मैनचेस्टर विगन की सांसद लिसा नंदी को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल भी शामिल था। कार्यालय प्रबंधक ने ई-मेल देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


कार्यालय प्रबंधक ने कोर्ट को बताया कि मैं हैरान था। मुझे विश्वास था कि यह आदमी धमकियों को अंजाम दे सकता है। ब्रेहेनी ने 3 जून को शाम 6.15 बजे के बाद आपात कालीन सेवाओं को फोन किया और पुलिस ऑपरेटर से कहा कि वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के बारे में शिकायत करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेहेनी ने कहा कि उसे एके47 की पेशकश की गई थी और वह वर्दी पहनकर अस्पताल में सभी को मार डालने वाला था। इसके बाद ब्रेहेनी ने सांसद नंदी के निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय को धमकी भरे ईमेल संदेश भेजे। ब्रेहेनी की धमकियों से सांसद कार्यालय के कर्मचारी दहशत में आ गए।

अभियोजक एब्बी क्लार्क ने कहा कि  सांसद और आपात कालीन सेवाएं हमारे समुदायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अपराध को किसी भी तरह से इसमें बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस सांसदों और हमारी आपात कालीन सेवाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ काम करती है। ई-मेल मिलने के बाद पुलिस अधिकारी संदिग्ध के पते पर पहुंचे और जैसे ही अधिकारियों में से एक ने दरवाजा खटखटाया। उसने ब्रेहेनी को घर में एक क्रॉसबो के साथ देखा।


ब्रेहेनी को हथियार गिराने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने उसे लोड करना शुरू कर दिया और हाथ में हथियार लेकर दरवाजा खोल दिया। हथियार गिराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से गुलेल, राइफल, एक डंडा और एक छुरी सहित अन्य हथियार जब्त किए गए। पुलिस पूछताछ में भी ब्रेहेनी ने सांसद के कार्यालय को ईमेल भेजने और आपात कालीन सेवाओं को कॉल करने की बात स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed