फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man in northern Sweden suspected of Harassment with his wife to at least 120 men News In Hindi

पति नहीं ये हैवान है: बारी-बारी 120 मर्दों को परोसी घरवाली, हैरान कर देगी दरिंदगी की ये कहानी

Mon, 16 Feb 2026 10:45 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 10:45 PM IST
सार

उत्तर स्वीडन से सामने आई एक घटना ने इंसानियत को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया है। इस मामले में आरोपी एक हैवान पति, जिसपर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी का शोषण किया और उसे कम से कम 120 पुरुषों को बेचा। आइए इस पूरे मामले को जानते हैं।

विज्ञापन
Man in northern Sweden suspected of Harassment with his wife to at least 120 men News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वीडन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर स्वीडन में एक आदमी पर अपनी पत्नी का बड़े पैमाने पर शोषण करने और उसे कम से कम 120 पुरुषों को बेचने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक इडा एनेरेस्टेड्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद पति को अक्तूबर से हिरासत में रखा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। आरोपी, जो 60 के दशक में है, किसी भी गलत काम से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नई ईस्ट इंडिया कंपनी की योजना में अमेरिका?: रुबियो के मार्केट शेयर वाले बयान पर विवाद क्यों, समझिए इसके मायने

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्वीडिश कानून और अपराध
स्वीडिश कानून में यौन संबंधों का व्यापार और किसी को बेचने का प्रयास करना अपराध है, लेकिन यौन बेचने वाले को शोषित पीड़ित माना जाता है। अगर पति को गंभीर शोषण के आरोप में दोषी पाया गया, तो उसे 2 से 10 साल की जेल हो सकती है। हालांकि मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि दो पुरुषों ने महिला से यौन संबंध बनाए और उन पर भी आरोप लगाए गए हैं।


ये भी पढ़ें:- Ford: फोर्ड ने अमेरिका-चीन जॉइंट वेंचर मॉडल पर की चर्चा, चीनी कार कंपनियों को मिल सकता है रास्ता

अन्य संदिग्धों पर भी आरोप
वहीं अन्य संदिग्धों पर भी आरोप लगने की संभावना है। यौन सेवाओं की ऑनलाइन खरीद भी स्वीडिश कानून के तहत अपराध है। अभियोजक ने कहा कि पति के खिलाफ अभियोग 13 मार्च को दायर किया जाएगा और जल्द ही उसका ट्रायल शुरू होगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed