{"_id":"5d82167d8ebc3e012e1f3b53","slug":"man-got-16-months-of-imprisonment-for-writing-hate-messages-in-gurudwara-in-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : गुरुद्वारे में घृणा संदेश लिखने वाले व्यक्ति को सुनाई गई 16 महीने की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : गुरुद्वारे में घृणा संदेश लिखने वाले व्यक्ति को सुनाई गई 16 महीने की सजा
Wed, 18 Sep 2019 05:26 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में साल 2017 में एक गुरुद्वारे में घृणा वाले संदेश लिखने के जुर्म में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को 16 माह की कैद की सजा सुनाई गई है। जानकारी के अनुसार आर्टयोम मनुक्यन की यह सजा आगजनी के एक पहले मामले में उसे सुनाई गई सजा के साथ ही चलेगी।
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के अनुसार, अगस्त 2017 में उसने लॉस फेलिज में वेरमोंट एवन्यू में ‘हॉलीवुड सिख टेंपल’ के बाहर घृणा वाले दो संदेश लिखे थे। पुलिस पहले उस पर घृणा अपराध का आरोप लगाने पर विचार कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना था कि ये संदेश सिख समुदाय के लिए धमकी भरे थे। मनुक्यन को सोमवार को सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि 2017 की इस घटना के पहले भी मनुक्यन को सेंध लगाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन