फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man chops off Pakistan policeman nose-ears and lips for having illicit relations with his wife

पत्नी से नाजायज संबंध की सजा: 12 साथियों के साथ मिल पुलिसकर्मी ने कांस्टेबल को दीं यातनाएं, काट दिए ये अंग

Mon, 01 Aug 2022 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 09:28 PM IST
सार

घटना लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को हुई। यहां आरोपी पति मुहम्मद इफ्तिखार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पुलिस कांस्टेबल कासिम हयात को गंभीर यातनाएं दीं। इसके बाद उसने कासिम हयात के नाक-कान और होंठ काट दिए।

विज्ञापन
Man chops off Pakistan policeman nose-ears and lips for having illicit relations with his wife
काट दिए होंठ और नाक-कान

विस्तार

पाकिस्तान में पत्नी के साथ नाजायज संबंध रखने पर पति ने पुलिसकर्मी से बेहद वीभत्स अंदाज में बदला लिया है। यहां पत्नी से नाजायज संबंध रखने पर पति ने पुलिसकर्मी के नाक-कान और होंठ काट दिए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने नाजायज संबंध रखने वाले पुलिस कांस्टेबल पर अपनी पत्नी को ब्लैकमेल करने और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


लाहौर से 200 किलोमीटर दूर हुई घटना
पुलिस ने जानकारी दी कि घटना लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को हुई। यहां आरोपी पति मुहम्मद इफ्तिखार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पुलिस कांस्टेबल कासिम हयात को गंभीर यातनाएं दीं। इसके बाद उसने कासिम हयात के नाक-कान और होंठ काट दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी इफ्तिखार को संदेह था कि हयात के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध हैं।  
विज्ञापन


अपहरण कर दिया घटना को अंजाम
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इफ्तिखार ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर, घर वापस जाते समय कासिम हयात का अपहरण कर लिया। इसके बाद वे लोग उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसे गंभीर यातनाएं दी। इसके बाद उसके शरीर के अंगों को तेज धार वाले हथियार से काट दिया और फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद कांस्टेबल को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने इफ्तिखार ने कांस्टेबल हयात के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 (अश्लील साहित्य) के तहत मामला दर्ज कराया था। इफ्तिखार ने अपनी शिकायत में कहा था कि कांस्टेबल हयात ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पत्नी को उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं शिकायत में उसने यह भी बताया कि जब उसकी पत्नी हयात से मिली तो उसने मजबूर करके उसके साथ यौन संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बनाया। इफ्तिखार ने पुलिस कांस्टेबल पर वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने कहा कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed