फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man charged in fires targeting UK prime minister's properties held in custody News In Hindi

UK: ब्रिटिश PM की संपत्ति में आग लगाने वाला यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटीं आतंकवाद निरोधक एजेंसियां

Fri, 16 May 2025 07:11 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 16 May 2025 07:11 PM IST
सार

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर की संपत्तियों में आग लगाने के आरोप में 21 वर्षीय यूक्रेनी युवक रोमन लाव्रीनोविच को गिरफ्तार किया गया। उस पर तीन बार आगजनी कर लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप हैं। मामला पीएम से जुड़ा होने के कारण जांच आतंकवाद निरोधक एजेंसियां कर रही हैं।

विज्ञापन
Man charged in fires targeting UK prime minister's properties held in custody News In Hindi
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के निजी संपत्तियों घर में आग लगाने के आरोप में एक 21 वर्षीय यूक्रेनी नागरिक को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी रोमन लाव्रीनोविच पर तीन अलग-अलग जगहों पर जानबूझकर आग लगाने और जान जोखिम में डालने का आरोप है। मामले में सरकारी वकील सारा प्रिजबील्स्का ने बताया कि लाव्रीनोविच ने आरोपों से इनकार किया है और फिलहाल उसने अपने कृत्य का कोई कारण नहीं बताया है। हालांकि इन घटनाओं में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो हफ्तों में उत्तरी लंदन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से जुड़ी तीन जगहों पर आग लगाई गई। 8 मई को उनकी पुरानी टोयोटा RAV4 कार, रविवार को उनका पुराना फ्लैट और सोमवार को उनके निजी घर का दरवाजा। हालांकि स्टार्मर प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंद स्ट्रीट में शिफ्ट हो गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine Talk: रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू, तीन साल में पहली बार आमने-सामने आए दोनों देश
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद निरोधक एजेंसी कर रही जांच
चूंकि मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच ब्रिटेन की आतंकवाद निरोधक एजेंसी कर रही है। आरोपों की पुष्टि क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के काउंटर टेररिज्म डिवीजन ने की है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इन हमलों को हम सभी, लोकतंत्र और हमारे मूल्यों पर हमला करार दिया। संसद में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी की नेता केमी बाडेनोक सहित सभी दलों ने इन घटनाओं की निंदा की और इन्हें पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।


अब क्रिमिनल कोर्च में पेश किया जाएगा आरोपी
आरोपी को शुक्रवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपनी पहचान और व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि की लेकिन अन्य सवालों का जवाब नहीं दिया। अब उसे 6 जून को सेंट्रल क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Karnataka: 'अंतिम फैसला हाईकमान और CM सीद्धारमैया का', कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले मंत्री परमेश्वर

किसी को नुकसान नहीं पहुंचा
बात अगर अस पूरे घटनाक्रम की करें तो तीनों स्थान पर हुए इस आगजनी में कोई घायल नहीं हुआ। बात अगर निजी घर पर हुए अगजनी की करें केो घर का आगे का दरवाजा जल गया और सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर क्षेत्र को घेर लिया है। मामले में एक पड़ोसी ने बताया कि उसने अचानक एक तेज धमाके की आवाज सुनी, जो किसी फायरबम जैसी लगी। ऐसा लगा जैसे कांच टूट गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed