फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man arrested in Singapore for threatening PM Lee on social media, following assassination of Shinzo Abe

Singapore: शिंजो आबे की हत्या से जुड़ी पोस्ट पर सिंगापुर के पीएम को फेसबुक पर धमकी, आरोपी शख्स गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 11:33 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Jul 2022 11:33 AM IST
सार

सिंगापुर के पीएम को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से जुड़ी एक पोस्ट पर सोशल मीडिया पर यह धमकी मिली थी।

विज्ञापन
Man arrested in Singapore for threatening PM Lee on social media, following assassination of Shinzo Abe
सिंगापुर के पीएम ली सीन लूंग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सिंगापुर में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के खिलाफ फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट कर हिंसा भड़काने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के संबंध में एक पोस्ट पर वेब पोर्टल चैनल न्यूज एशिया के फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में यह धमकी मिली थी। स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार के अनुसार पुलिस ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री ली के खिलाफ हिंसा भड़काने की धमकी के संबंध में शुक्रवार दोपहर 3.10 बजे एक रिपोर्ट मिली।

विज्ञापन


आरोपी से लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने कहा कि जांच के बाद, पुलिस फेसबुक यूजर की पहचान करने में सफल रही और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से एक लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन


पांच साल तक की हो सकती है जेल
रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा के लिए उकसाने वाले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को बनाने या संचार करने के अपराध में दोषी पाए जाने पर पांच साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर सिंगापुर के पीएम ली ने की थी टिप्पणी
बता दें कि प्रधानमंत्री ली ने शुक्रवार को अबे की हत्या को हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण कृत्य बताया था। उन्होंने लिखा था कि अबे सिंगापुर के अच्छे मित्र थे। मैंने मई में अपनी टोक्यो यात्रा पर दोपहर के भोजन के लिए उनकी मेजबानी की थी। मेरे विचार और प्रार्थनाएं श्री अबे और उनके परिवार के साथ हैं।


शुक्रवार को जापान के पूर्व पीएम की हुई थी हत्या
बता दें कि 67 वर्षीय आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान की एक सड़क पर एक बंदूकधारी ने हत्या कर दी थी, जिसने एक अभियान भाषण देते समय उन पर पीछे से गोलियां चला दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed