{"_id":"6325c6e3b4e7fb66581c80a4","slug":"man-arrested-for-running-up-towards-queen-elizabeth-ii-coffin-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Queen Elizabeth Death: महारानी के ताबूत की तरफ भागा एक व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Queen Elizabeth Death: महारानी के ताबूत की तरफ भागा एक व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 17 Sep 2022 06:38 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:38 PM IST
सार
लंदन पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति को यूके के पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और हिरासत में ले लिया गया है। घटना शुक्रवार की रात (स्थानीयानुसार) को हुई।
विज्ञापन
Queen Elizabeth II
- फोटो : Twitter/@RoyalFamily
विस्तार
लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का शव ताबूत रखा है जिसका सोमवार को अंतिम संस्कार होगा। खबर है एक शख्स महारानी के ताबूत की तरफ भागा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुट रहे हैं।
विज्ञापन
लंदन पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति को यूके के पब्लिक ऑर्डर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया और हिरासत में ले लिया गया है। घटना शुक्रवार की रात (स्थानीयानुसार) को हुई और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह आदमी उठा और महारानी के ताबूत की तरफ भागा। बता दें कि महारानी का ताबूत शाही मुकुट और अन्य राजचिह्न के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
फिलहाल वह हिरासत में व्यक्ति
पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार 16 सितंबर को रात करीब 10 बजे, संसदीय और राजनयिक सुरक्षा कमान के अधिकारियों ने वेस्टमिंस्टर हॉल में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। बयान में कहा गया कि उसे लोक व्यवस्था कानून के तहत एक अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह हिरासत में है। महारानी के अंतिम दर्शन का लाइव टेलीकास्ट बीबीसी पर चल रहा है जिसे इस घटना के दौरान कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
महारानी को श्रद्धांजलि देने लोगों ने किया मीलों लंबी कतार में इंतजार
ब्रिटेन में हर कोई महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वेस्टमिंस्टर हॉल स्थित उनके ताबूत के दर्शन करना चाहता है। इसके लिए लोग मीलों लंबी कतार में खड़े रहकर भी गुरुवार को अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। यहां लोग रात भर घंटों तक कतार में खड़े रहे। दोपहर तक यह कतार टेम्स नदी के दक्षिण तट के पास करीब तीन मील (5 किमी) तक फैली हुई देखी गई। यहां दर्शनों के लिए आने वाले कई लोग विदेशों से भी आए। शोक जताने वाले लोगों में पूर्व प्रधानमंत्री टेरीजा मे और उनके पति फिलिप शी शामिल हुए। इस दौरान ताइवान की एमी साई ने भी महारानी के दर्शन किए। मौके पर किंग चार्ल्स और उनके बेटे प्रिस विलियम और हैरी भी मौजूद रहे।