{"_id":"5ee4031a8ebc3e43272db893","slug":"man-arrested-for-oleoresin-capsicum-mixed-poisonous-food-for-homeless-people-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरंजन के लिए बेघर लोगों को जहरीला खाना खिलाकर बनाता था वीडियो, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मनोरंजन के लिए बेघर लोगों को जहरीला खाना खिलाकर बनाता था वीडियो, हुआ गिरफ्तार
Sat, 13 Jun 2020 04:05 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Street Food
- फोटो : pixabay
कैलिफोर्निया में एक सनकी व्यक्ति पर अपने मनोरंजन के लिए बेघर लोगों को जहरीला खाना खिलाकर उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। 38 वर्षीय विलियम रॉबर्ट केबल पर आरोप है कि वह आठ बेघर लोगों के खाने में ओलियोरेसिन कैप्सिकम नाम का जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें खिलाया। जिसे खाने के बाद वे सभी लोग बीमार पड़ गए फिर रॉबर्ट ने उन सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की ताकि वह कभी भी उसे देख कर अपना मनोरंजन कर सके।
विज्ञापन
जहरीला खाना खाने के कारण कुछ लोगों की स्थिति काफी बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस को शक है कि रॉबर्ट ने ऐसा कई और लोगों के साथ भी किया होगा। ऑरेंज काउंटी डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों के मुताबिक, ‘रॉबर्ट ने हंटिंग्टन बीच पर इन सभी आठ बेघर लोगों को ओलियोरेसिन कैप्सिकम नाम का जहरीला पदार्थ युक्त खाना खिलाया और तड़पते लोगों का वीडियो बनाकर स्टोर कर लेता था ताकि बाद में मनोरंजन के लिए उसे देख सके। ओलियोरेसिन कैप्सिकम को मिर्च के पौधे से निकाला जाता है जो कि खासतौर पर पेपर स्प्रे में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रॉबर्ट ने उनमें से कुछ लोगों से कहा कि वे तीखा खाना खाने की एक प्रतियोगिता करने जा रहा है इसमें सभी भाग ले सकते हैं। इस खतरनाक पदार्थ से अंजान अधिकतर लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हामी भर दी। जहरीला खाना खाने के कारण कुछ लोगों को उल्टी, चक्कर, सांस लेने में दिककत जैसी समस्याएं हुईं। इस अपराध के लिए रॉबर्ट पर आठ चार्ज लगाए गए हैं। उसे इस अपराध के लिए 19 वर्ष 3 माह की सजा हो सकती है।फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन