Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man accused of attempting to assassinate donald trump wants to represent himself in Florida case

US: चुनावी रैली में ट्रंप पर हमले का आरोपी रॉथ अदालत में खुद रखेगा अपना पक्ष! संघीय अदालत से की यह अपील

Thu, 10 Jul 2025 11:13 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 10 Jul 2025 11:13 PM IST
सार

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था।

विज्ञापन
Man accused of attempting to assassinate donald trump wants to represent himself in Florida case
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई

विस्तार

फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के आरोपी रयान वेस्ली रॉथ ने मुकदमें में अपना पक्ष खुद रखने के लिए एक संघीय न्यायालय से अपील की है। रॉथ ने गुरुवार को अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश ऐलीन कैनन के समक्ष सुनवाई के दौरान कहा कि वह इस मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त वकीलों को बर्खास्त करना चाहता है और खुद अपना पक्ष रखना चाहता है।

विज्ञापन


मामले में सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश ने रॉथ से पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि वह उनके बचाव के लिए नए वकील नियुक्त करें इस पर रॉथ ने जवाब दिया नहीं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं अपना प्रतिनिधित्व करूंगा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आपराधिक प्रतिवादियों को अदालती कार्यवाही में स्वयं का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है। हालाकि इसके लिए यह जरूरी है कि वे न्यायाधीश को यह दिखा सकें कि वे वकील द्वारा अपना बचाव करवाने के अपने अधिकार को छोड़ने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


अभियोजकों का दावा है कि रॉथ का इरादा पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त मारने का था। जब वे वेस्ट पाम बीच में ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे। अभियोजकों के अनुसार, राउथ एक सीलिंग कॉन्ट्रैक्टर है और उसने अपनी किताब में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है। अभियोजकों के अनुसार, उसने कुछ महीने पहले अपने एक सहयोगी के पास एक पत्र भी छोड़ा था, जिसमें ट्रंप की हत्या के प्रयास का जिक्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सिंतबर को रयान हुआ था गिरफ्तार 
रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब के पास 15 सितंबर को गोलीबारी हुई थी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोलीबारी के आरोप में 58 वर्षीय रेयान वेस्ली रॉथ को पकड़ा था। वह ट्रंप की हत्या करना चाहता था। उसे संघीय अदालत में पेश किया गया था। जहां अभियोजकों ने अदालत से अनुरोध किया था कि उसे भागने के जोखिम के रूप में बंद रखा जाए। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रॉथ के पास से एक डिजिटल कैमरा, स्कोप वाली राइफल, भोजन से भरा प्लास्टिक बैग बरामद किया है। रॉथ ने स्वप्रकाशित 2023 की पुस्तक 'यूक्रेन अनविनेबल वॉर' में ईरान के बारे में लिखा है।


रॉथ पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या का प्रयास करने, हिंसा के अपराध को बढ़ावा देने के लिए बंदूक रखने, एक संघीय अधिकारी पर हमला करने, बंदूक और गोला-बारूद रखने वाला अपराधी होने और मिटाए गए सीरियल नंबर वाली बंदूक रखने का आरोप है। साथ रॉथ पर आतंकवाद और हत्या के प्रयास के राज्य स्तरीय आरोप भी हैं। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। रॉथ का संघीय मुक़दमा सितंबर में शुरू होगा। संघीय अधिकारियों के अनुसार, अगर वह दोषी पाया जाता है, तो उसे आजीवन कारावास की सज़ा हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed