फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malnutrition in Afghanistan 3.2 million children affected UNICEF warned

यूनिसेफ ने चेताया: अफगानिस्तान में कुपोषण से 10 लाख बच्चों की जान को खतरा, 5 साल से कम उम्र के 32 लाख बच्चे शिकार

Thu, 07 Oct 2021 06:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Oct 2021 06:10 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के दोनों निकायों के उच्च अधिकारियों ने हेरात शहर की यात्रा के बाद कहा कि अफगानिस्तान में हालात बेहद खराब हैं। गंभीर खाद्य असुरक्षा देश में 14 लाख लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
Malnutrition in Afghanistan 3.2 million children affected UNICEF warned
कुपोषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने चेताया है कि इस साल के अंत तक अफगानिस्तान में पांच साल से कम उम्र के 32 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। इन्हें यदि तत्काल उपचार नहीं मिला तो कम से कम दस लाख बच्चों के मरने का खतरा है। देश में यूनीसेफ के प्रतिनिधि हर्वे न्यूडोविक डी लिस और विश्व खाद्य कार्यक्रम की प्रतिनिधि व निदेशक मेरी एलेन मैकग्रॉर्टी ने यह चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के दोनों निकायों के उच्च अधिकारियों ने हेरात शहर की यात्रा के बाद कहा कि अफगानिस्तान में हालात बेहद खराब हैं। गंभीर खाद्य असुरक्षा देश में 14 लाख लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही है। इन लोगों को आर्थिक संकट के साथ भोजन, पानी और बुनियादी स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विश्व खाद्य कार्यक्रम के सर्वेक्षणों के मुताबिक, देश में 95 फीसदी परिवार पर्याप्त भोजन नहीं कर पा रहे हैं। वयस्कों की हालत यह है कि वे अपने बच्चों की खातिर या तो भोजन छोड़ रहे हैं या खुद कम खा रहे हैं। मैकग्रॉर्टी ने कहा कि यदि हमने अभी भी ऐसे मामलों में दखल नहीं दिया तो अफगानिस्तान में कुपोषण के हालात और भी गंभीर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed