फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mallyas extradition: Foreign Secretary Shringla said - Britain gave best assurance, hopes of fugitive return increased

माल्या का प्रत्यर्पण: विदेश सचिव श्रृंगला बोले-ब्रिटेन ने दिया 'श्रेष्ठ आश्वासन', भगौड़े की वापसी की उम्मीदें बढ़ीं

Sat, 24 Jul 2021 10:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 24 Jul 2021 10:41 PM IST
सार

विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ीं हैं। यूके की सरकार ने  प्रत्यर्पण को लेकर आश्वासन' दिया है। 
 

विज्ञापन
Mallyas extradition: Foreign Secretary Shringla said - Britain gave best assurance, hopes of fugitive return increased
विजय माल्या

विस्तार

भारत के भगौड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ीं हैं। ब्रिटेन यात्रा पर आए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को लंदन में कहा कि यूके की सरकार ने माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर 'श्रेष्ठ आश्वासन' दिया है। 

विज्ञापन


दो दिनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान श्रृंगला ने ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रकुल व विकास कार्यालय एफसीडीओ के अधिकारियों के साथ विस्तार से बैठकें कीं। इसमें भारत-ब्रिटेन साझेदारी-2030 को मजबूत करने के रोडमैप की समीक्षा की गई। 
विज्ञापन


श्रृंगला ने कहा कि भारत ने माल्या के प्रत्यर्पण के लिए मजबूती से अपना पक्ष रखा। ब्रिटिश अधिकारियों को बताया गया कि माल्या आर्थिक अपराधों के सिलसिले में वांछित है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, मुद्रा शोधन और बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज नहीं चुकाने के मामले लंबित हैं। विदेश सचिव ने बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों ने माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार को ठोस आश्वासन दिया है। दो दिनी दौरे के दौरान श्रृंगला ने भारत के भगौड़े आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव को ब्रिटिश अधिकरियों ने बताया कि उनके देश में प्रत्यर्पण की एक प्रक्रिया है और उसी के अनुरूप माल्या के मामले में कार्यवाही जारी है। इसमें विलंब को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। माना जा रहा है कि पिछले साल माल्या द्वारा सारी कानूनी लड़ाई हार जाने के बाद उसने गोपनीय ढंग से वहां शरण देने की अर्जी की प्रक्रिया भी जारी है।


ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने कहा कि लंदन स्थित भारतीय दूतावास इस मामले को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए है। उच्चायोग का मानना है कि प्रत्यर्पण तय है। बस कुछ कानूनी प्रक्रिया जारी हैं। वह होना ही है, क्योंकि वह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इस बीच सोमवार को लंदन हाईकोर्ट में माल्या के दिवालिया होने के मामले पहुंच जाएगा।  एसबीआई के नेतृत्व में भारत के बैंकों के एक समूह ने 65 वर्षीय कारोबारी से बकाया कर्ज की वसूली को लेकर यह कार्यवाही शुरू की है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed