{"_id":"61b12dfea969122c4507e930","slug":"maleshian-court-intacts-former-prime-minister-najib-razzaq-s-sentence-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया : भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की सजा बरकरार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलेशिया : भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की सजा बरकरार
Thu, 09 Dec 2021 03:43 AM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, पुत्राजाया
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, पुत्राजाया
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:43 AM IST
सार
उच्च न्यायालय ने 1 एमडीबी की पूर्व ईकाई एसआरसी इंटरनेशनल से 90.9 लाख डॉलर अवैध रूप से लेने के लिए जुलाई 2020 में नजीब को सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक विश्वास भंग और धन शोधन का दोषी ठहराया था।
विज्ञापन
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया की अपीलीय अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को 1 एमडीबी राजकोष से लाखों डॉलर के गबन के जुर्म में सुनाई गई 12 साल की जेल की सजा बुधवार को बरकरार रखी है। इस मामले के चलते 2018 में नजीब रज्जाक की सरकार गिर चुकी है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने 1 एमडीबी की पूर्व ईकाई एसआरसी इंटरनेशनल से 90.9 लाख डॉलर अवैध रूप से लेने के लिए जुलाई 2020 में नजीब को सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक विश्वास भंग और धन शोधन का दोषी ठहराया था। यह फैसला नजीब के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के कई मामलों में से पहला था जो 1 एमडीबी घोटाले से जुड़ा है। इसके चलते अमेरिका तथा कई अन्य देशों में जांच शुरू की गई। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नजीब के साथियों ने 1 एमडीबी से 4.5 अरब डॉलर से अधिक धनराशि चुराई और धन शोधन किया।
विज्ञापन