फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldivian President Muizzu discusses measures to increase Chinese tourist numbers with Premier Li Qiang

China: मालदीव के राष्ट्रपति ने की चीनी प्रधानमंत्री से मुलाकात, पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

Thu, 11 Jan 2024 03:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jan 2024 03:38 PM IST
सार

चीन के दौरे पर गए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीनी समकक्ष से ई-कॉमर्स में सहयोग बढ़ाने, राजधानी माले के विकास, एयरपोर्ट के विस्तार और अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Maldivian President Muizzu discusses measures to increase Chinese tourist numbers with Premier Li Qiang
चीन के प्रधानमंत्री के साथ मालदीव के राष्ट्रपति। - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने गुरुवार को चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की। उन्होंने चीनी प्रधानमंत्री ने अपने देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। बुधवार को मुइज्जू ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किया। बता दें कि मुइज्जू चीन के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जो शुक्रवार को खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


मालदीव के विकास को लेकर जिनपिंग के साथ चर्चा
अपनी इस यात्रा के दौरान मुइज्जू ने चीनी समकक्ष से ई-कॉमर्स में सहयोग बढ़ाने, राजधानी माले के विकास, एयरपोर्ट के विस्तार और अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने मालदीव से चीन तक सीधी विमान और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के मामलों पर भी बातचीत की। 
विज्ञापन


चीन समर्थक मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू इन दिनों भारत के साथ विवादों में उलझे हुए हैं। दरअसल मुइज्जू सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद से भी भारत में मालदीव को बॉयकॉट करने का चलन शुरू हो गया। हालांकि, इस विवाद के बाद मुइज्जू सरकार ने उन तीनों मंत्रियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और मालदीव के संबंध पर हुई बात
शांघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के एक शोधार्थी झाओ गैनचेंग ने कहा, 'जमीन और जनसंख्या के मामले में मालदीव बहुत छोटा देश है, लेकिन इसका सामरिक महत्व बहुत अधिक है।' उन्होंने आगे कहा, 'हिंद महासागर हमसे बहुत दूर है, लेकिन हमारे देश की आर्थिक व्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और बीआरआई के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।'


चीन में आगमन के बाद से ही मुइज्जू लगातार मालदीव में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बात कर रहे हैं। मुइज्जू से मुलाकात के बाद चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा, 'चीन और मालदीव का संबंध संप्रभु समानता, सम्मान और ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है।' मुइज्जू ने मालदीव और चीन के रिश्तों को नई ऊंचाईओं तक ले जाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने जिनपिंग की वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल का भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed