फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives seeks China’s fiscal support to carry out economic reforms to address debt distress

Maldives: फिर चीन की शरण में पहुंचा मालदीव, ऋण संकट से निपटने और आर्थिक सुधार के लिए मांगी वित्तीय सहायता

Mon, 22 Jul 2024 07:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 22 Jul 2024 07:09 PM IST
सार

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने सोमवार को बीजिंग में चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की और कर्ज में डूबी देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए राजकोषीय और आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन मांगा।

विज्ञापन
Maldives seeks China’s fiscal support to carry out economic reforms to address debt distress
मालदीव और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक - फोटो : X / @MoosaZameer

विस्तार

ऋण संकट से जूझ रहे मालदीव ने आर्थिक सुधारों के लिए चीन से मदद मांगी है। मालदीव के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि विदेश मंत्री मूसा जमीर ने वांग से मुलाकात की और उन्हें मालदीव की आर्थिक और राजकोषीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति मुहम्मद मुइज्जु की तरफ से घोषित राजकोषीय सुधारों को लगन से लागू करने के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन


दोनों विदेश मंत्रियों ने व्यापक द्विपक्षीय चर्चा की
वहीं इस प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने व्यापक द्विपक्षीय चर्चा की। इस दौरान मूसा जमीर ने सुधार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में चीन के समर्थन का भी अनुरोध किया, जो मालदीव की अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता और निवेशक विश्वास को बढ़ावा देगा, जिससे राष्ट्र की आर्थिक लचीलापन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्री ने दोहराई प्रतिबद्धता
वहीं चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए चीन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। इस दौरान मालदीव के विदेश मंत्री ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के माध्यम से पर्याप्त समर्थन के लिए चीन को धन्यवाद दिया, जिसने मालदीव के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विज्ञप्ति में कहा गया कि इस बैठक का समापन दोनों पक्षों की तरफ से सहयोग के नए रास्ते तलाशने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुइज्जू ने चीन के साथ किए थे कई समझौते
पिछले साल मालदीव की सत्ता संभालने वाले मोहम्मद मुइज्जू, जिन्हें व्यापक रूप से चीन समर्थक नेता माना जाता है, के सत्ता में आने के बाद से चीन ने मालदीव के साथ अपने संबंधों को बढ़ाया है। वहीं मुइज्जू ने अपनी बीजिंग यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी तक बढ़ाया और 20 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। 


आईएमएफ ने मालदीव को दी थी चेतावनी
बता दें कि मालदीव को मई में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी दी थी कि अगर देश ने महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव नहीं किए गए तो उस पर ऋण संकट का भारी खतरा है। इसके बाद, मुइज्जू सरकार ने चीन से ऋणों के पुनर्गठन की मांग की। जानकारी के अनुसार मालदीव का चीन पर ऋण कथित रूप से 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed