फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   maldives president mohamad muizzu party peoples national congress winning parliamentary election

Maldives: संसदीय चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी, क्या ये भारत के लिए है झटका?

Sun, 21 Apr 2024 10:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Apr 2024 10:11 PM IST
सार

मालदीव का संसदीय चुनाव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की अग्नि परीक्षा थी। राष्ट्रपति मुइज्जू अपनी भारत विरोधी नीतियों के चलते सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद भी मालदीव की संसद में उनकी पार्टी का बहुमत नहीं था।

विज्ञापन
maldives president mohamad muizzu party peoples national congress winning parliamentary election
Mohamed Muizzu - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव में रविवार को संसदीय चुनाव के लिए वोट डाले गए। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुइज्जू की पार्टी पीपल्स नेशनल कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुइज्जू की पार्टी 59 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और अभी भी वोटों की गिनती चल रही है। 
विज्ञापन


भारत की बढ़ सकती है चिंता
मालदीव का संसदीय चुनाव राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की अग्नि परीक्षा थी। राष्ट्रपति मुइज्जू अपनी भारत विरोधी नीतियों के चलते सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद भी मालदीव की संसद में उनकी पार्टी का बहुमत नहीं था। मालदीव की संसद में विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत था, जो भारत समर्थक मानी जाती है। यही वजह थी कि मुइज्जू को संसद में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा था। अब संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी की जीत भारत की चिंता बढ़ाने वाली है। आशंका है कि अब मालदीव में चीन का प्रभाव बढ़ सकता है क्योंकि मुइज्जू की पार्टी का संसद में बहुमत होने के चलते सरकार को नीतिगत फैसले लेने में आसानी होगी। 
विज्ञापन


मालदीव में 93 सीटों के लिए हुआ मतदान
मालदीव में रविवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालदीव के चुनाव आयोग के अनुसार, वोट देने के लिए योग्य 2,84,663 लोगों में से 2,07,693 लोगों ने वोट डाला और देश में मत प्रतिशत 72 फीसदी रहा। मालदीव के रिसोर्ट, जेल और औद्योगिक द्वीपों पर भी वोट डाले गए। भारत में तिरुवनंतपुरम, श्रीलंका के कोलोंबो, मलेशिया के कुआलालंपुर में भी मालदीव चुनाव के लिए वोट डाले गए। मालदीव में 93 संसदीय सीटों के लिए छह पार्टियों के 368 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें मुइज्जू की पार्टी पीपल्स नेशनल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी समेत 130 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed