फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives, India resolved misunderstandings after rough patches in ties: Foreign Minister Zameer

India-Maldives: 'मालदीव और भारत के बीच सुलझाई गईं गलतफहमियां', द्वीप राष्ट्र के विदेश मंत्री का दावा

Sun, 15 Sep 2024 06:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

India-Maldives: मूसा जमीर ने कहा कि मुइज्जू सरकार के शुरुआती दिनों में दोनों देशों के संबंधों में खटाई आई थी। खासकर तब जब भारतीय सैनिकों मालदीव से हाने की मांग की गई। लेकिन भारतीय सैनिकों की वापसी के बाद दोनों देशों के बीच गलतफहमियों को दूर कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Maldives, India resolved misunderstandings after rough patches in ties: Foreign Minister Zameer
मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने माना है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार के शुरुआती दिनों में मालदीव-भारत संबंधों में खटास आई। लेकिन अब दोनों देशों ने गलतफहमियां सुलझा ली हैं। जमीर ने यह टिप्पणी शुक्रवार को श्रीलंका यात्रा के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सहयोगियों, खासकर चीन और भारत के साथ द्वीप राष्ट्र के संबंधों के महत्व पर जोर दिया। 

विज्ञापन


जमीर ने कहा कि मुइज्जू के नेतृत्व वाली सरकार के शुरुआती दिनों में दोनों देशों के संबंधों में खटाई आई थी। खासकर तब जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों मालदीव से हटाने की मांग की थी। जिससे समस्याएं बढ़ गईं थीं। उन्होंने कहा, भारतीय सैनिकों की मालदीव से वापसी के बाद दोनों देशों के बीच गलतफहमियों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार के शुरुआती समय में कुछ समस्याएं थीं। लेकिन अब भारत और चीन दोनों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं और दोनों देश मालदीव का समर्थन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुइज्जू के चीन समर्थक दृष्टिकोण के चलते मालदीव के भारत के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। मुइज्जू ने पद संभालते ही भारत से तीन विमानन प्लेटफॉर्म पर तैनात भारतीय सैनिकों को हटाने की मांग की थी। बातचीत के बाद भारतीय सैनिकों को नागरिकों से बदल दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों से विवाद पैदा हो गया था। हालांकि, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने इन टिप्पणियों से अपना पल्ला झाड़ लिया था और इन मंत्रियों को निलंबित किया गया था। मुइज्जू ने अपने पद ग्रहण के बाद नई दिल्ली के बजाय तुर्की और चीन की यात्रा की थी। उन्होंने नौ जून को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया था। 

जमीर ने यह भी स्पष्ट किया कि मालदीव अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से किसी भी आर्थिक मदद लेने की योजना नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक समस्याएं अस्थायी हैं और सरकार अपनी आर्थिक समस्याओं  का समाधान बगैर आईएमएफ की मदद के करने के लिए आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स प्रणाली में सुधार और सरकारी उपक्रमों में लागत में कटौती के उपायों पर काम कर रही है। उन्होंने चीन और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की बात की और कहा कि दोनों देशों ने मालदीव का हमेशा समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed