फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives former vice president Gafoor arrested by Maldives police

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति गफूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारत ने नहीं दी थी शरण

Sat, 03 Aug 2019 10:41 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 03 Aug 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
Maldives former vice president Gafoor arrested by Maldives police
मालदीव के पूर्व उप राष्ट्रपति अहमद अदीब (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मालवाहक जहाज से तमिलनाडु पहुंचकर भारत में राजनीतिक शरण की मांग करने वाले मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को भारतीय अधिकारियों द्वारा वापस उनके देश भेजे जाने के बाद शनिवार को मालदीव पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गफूर बृहस्पतिवार को एक मालवाहक जहाज से तमिलनाडु पहुंचे थे लेकिन उन्हें जहाज से उतरने नहीं दिया गया था। 

विज्ञापन


कई केंद्रीय एजेंसियों ने जहाज पर ही उनसे पूछताछ की थी। तूतीकोरिन में एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मालदीव के इन नेता को अधिकारियों ने उतरने नहीं दिया था क्योंकि उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। उन्हें वापस उनके देश भेज दिया गया था।
विज्ञापन


मालदीव पुलिस ने शनिवार को कहा, हम इस बात की पुष्टि करना चाहेंगे कि एच सामरा के अहमद अदीब अब्दुल गफूर को गिरफ्तार किया गया और उन्हें हमारे संरक्षण में माले लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गफूर का प्रतिनिधित्व कर रही एक कंपनी के ब्रिटिश वकील टोबी कैडमैन ने कहा, हमें इस बात की गहरी चिंता है कि उन्हें मालदीव को लौटाया जा सकता है जहां उनकी जान जोखिम में है। उन्होंने शरण के लिए अनुरोध किया है और उसे मान लिया जाना चाहिए।  


गफूर की कानूनी टीम के अनुसार गफूर की तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन से अनबन हो गई थी और यामीन की हत्या के लिए बम धमाके की साजिश को लेकर उनकी जांच की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed