{"_id":"60be500c8ebc3ef439525592","slug":"maldives-foreign-minister-abdullah-shahid-has-been-elected-as-president-of-76th-un-general-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद अध्यक्ष महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित, भारत ने दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएन: मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद अध्यक्ष महासभा के अध्यक्ष निर्वाचित, भारत ने दी बधाई
Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:27 PM IST
सार
अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र की 76 वीं महासभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे बहुमत से निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद
- फोटो : social media
विस्तार
विश्व मंच संयुक्त राष्ट्र में मालदीव को बड़ी कामयाबी मिली है। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद संयुक्त राष्ट्र की 76 वीं महासभा के अध्यक्ष चुने गए हैं। मालदीव ने दिसंबर 2018 में शाहिद को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। भारत ने नवंबर 2020 में विदेश सचिव की मालदीव यात्रा के दौरान उन्हें समर्थन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
मालदीव को कुल 143 वोट मिले, वहीं अफगानिस्तान को 48 वोट मिले। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76 वें सत्र के अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए वोट पड़े थे। बहुमत से जीते अब्दुल्ला शाहिद सितंबर से महासभा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
Maldives Foreign Minister Abdullah Shahid has been elected as President of 76th UN General Assembly (PGA) with majority. Maldives had announced his candidature in December 2018. India announced its support for Shahid during Foreign Secy's visit to Maldives in Nov 2020: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 7, 2021