फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysian Media: Zakir Naik banned from giving speeches in Malaysia

जाकिर नाइक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मलेशिया में सार्वजनिक उपदेश पर लगा प्रतिबंध

Tue, 20 Aug 2019 09:49 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 20 Aug 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Malaysian Media: Zakir Naik banned from giving speeches in Malaysia
जाकिर नाईक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मलेशिया सरकार ने भड़काऊ बयान देने के कारण विवादित उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों पर रोक लगा दी है। उसे किसी भी प्रकार के भाषण देने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
हाल ही में जाकिर नाइक ने बयान दिया था कि मलेशिया में रहने वाले हिंदु मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से ज्यादा नरेंद्र मोदी के वफादार हैं। जिसके बाद मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलासेगरन ने कहा कि हिंदुओं पर सवाल उठाने वाले जाकिर नाइक पर तुरंत कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एम कुलासेगरन ने कहा था कि जाकिर नाइक एक बाहरी व्यक्ति है, जो एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की बहुत कम जानकारी है, इसलिए उसे मलेशियाई लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। 



उन्होंने कहा था कि जाकिर नाइक का यह बयान किसी भी तरह से मलयेशिया के स्थायी निवासी होने के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है। 

जाकिर नाइक पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बना रहा है। भारत से भागने के बाद से जाकिर नाइक मलयेशिया में रह रहा है। जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed