{"_id":"5d5b6fed8ebc3e89843de4da","slug":"malaysian-media-zakir-naik-banned-from-giving-speeches-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नाइक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मलेशिया में सार्वजनिक उपदेश पर लगा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जाकिर नाइक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, मलेशिया में सार्वजनिक उपदेश पर लगा प्रतिबंध
Tue, 20 Aug 2019 09:49 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
जाकिर नाईक (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया सरकार ने भड़काऊ बयान देने के कारण विवादित उपदेशक जाकिर नाइक के भाषणों पर रोक लगा दी है। उसे किसी भी प्रकार के भाषण देने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
हाल ही में जाकिर नाइक ने बयान दिया था कि मलेशिया में रहने वाले हिंदु मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से ज्यादा नरेंद्र मोदी के वफादार हैं। जिसके बाद मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलासेगरन ने कहा कि हिंदुओं पर सवाल उठाने वाले जाकिर नाइक पर तुरंत कार्रवाई की जाए।Malaysian Media: Zakir Naik banned from giving speeches in Malaysia. (file pic) pic.twitter.com/JxDQRyeZ5p
— ANI (@ANI) August 20, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
एम कुलासेगरन ने कहा था कि जाकिर नाइक एक बाहरी व्यक्ति है, जो एक भगोड़ा है और उसे मलेशियाई इतिहास की बहुत कम जानकारी है, इसलिए उसे मलेशियाई लोगों को नीचा दिखाने जैसा विशेषाधिकार नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा था कि जाकिर नाइक का यह बयान किसी भी तरह से मलयेशिया के स्थायी निवासी होने के पैमाने पर खरा नहीं उतरता है।
जाकिर नाइक पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बना रहा है। भारत से भागने के बाद से जाकिर नाइक मलयेशिया में रह रहा है। जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप है।