फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia prime minister najib rajjak to face new corruption charges, today to be produced in court

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर भ्रष्टाचार के नये आरोप, आज किये जायेंगे अदालत में पेश

Thu, 20 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Malaysia prime minister najib rajjak to face new corruption charges, today to be produced in court
प्रधानमंत्री नजीब रजाक,मलेशिया
मलेशिया की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी और पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिए गए पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक सत्ता का दुरूपयोग करने और धन शोधन को लेकर कम से कम दो दर्जन से अधिक नये आरोपों का सामना करेंगे।
विज्ञापन


नजीब को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अपने बैंक खाते में 68. 1 करोड़ डॉलर का अंतरण करने को लेकर बुधवार को भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पुलिस उप प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने बताया कि 21 आरोपों में अवैध धन प्राप्त करना, उसका इस्तेमाल करना और उसका अंतरण करना शामिल है।

भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने कहा कि नजीब मलेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग अधिनियम के प्रावधान के तहत आरोपों का सामना करेंगे।
(इनपुट-भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed