फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia news in Hindi: Malaysia: Opposition Leader Anwar Ibrahim Meets Emperor For New Government

मलयेशिया : विपक्षी नेता अनवर इब्राहीम नई सरकार के लिए सम्राट से मिले

Wed, 14 Oct 2020 01:32 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Oct 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Malaysia news in Hindi: Malaysia: Opposition Leader Anwar Ibrahim Meets Emperor For New Government
अनवर इब्राहिम - फोटो : twitter

मलयेशिया में विपक्ष के नेता अनवर इब्राहीम ने देश में नई सरकार के गठन के लिए मंगलवार को सम्राट से मुलाकात की। इससे पहले वे संसद में बहुमत होने का दावा कर चुके हैं। अनवर ने बताया कि वह सम्राट को सांसदों के अपने समर्थन के पक्ष में मजबूत व ठोस दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध करायेंगे, जो उन्हें मौजूदा प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन के स्थान पर नई सरकार के गठन की मंजूरी दिलाएगा।

विज्ञापन


संसद में बहुमत होने का दावा जता चुके हैं अनवर इब्राहीम 
शाही महल में करीब एक घंटा बिताने के बाद जब वह बाहर निकले तो वहां मौजूद संवाददाताओं से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की। बता दें कि अनवर के सुधारवादी गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर इस साल मार्च में सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री यासीन ने संसद में बहुमत के उनके दावे को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


यासीन अभी अपने गठबंधन की अंतर्कलह से जूझ रहे हैं। पीएम यासीन के गठबंधन वाले घटक दलों ने अनवर का समर्थन करने से इनकार करते हुए उन्हें सत्ता का भूखा करार दिया है जो महामारी से संघर्ष के वक्त में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहा है। अनवर ने ट्वीट किया, उम्मीद है कि आज सब सहज और आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed