फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia: Challenge to end polarization in front of PM Ismail Sabri as soon as he takes office

मलयेशिया : पद संभालते ही प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी के सामने ध्रुवीकरण को खत्म करने की चुनौती

Sun, 22 Aug 2021 01:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कुआलालंपुर
एजेंसी, कुआलालंपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 22 Aug 2021 01:51 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद याकूब के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश में ध्रुवीकरण को खत्म
  • महामारी के कारण लगातार बिगड़ते हालात के बीच अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की तैयारी

विज्ञापन
Malaysia: Challenge to end polarization in front of PM Ismail Sabri as soon as he takes office
इस्माइल साबरी याकूब - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

मलयेशिया में शनिवार को नए प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ ही इस्माइल साबरी याकूब की देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टी यूएमएनओ की सत्ता में वापसी हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद याकूब के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश में ध्रुवीकरण को खत्म करने और महामारी के कारण लगातार बिगड़ते हालात के बीच अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की होगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मुहिउद्दीन यासीन के कार्यकाल में याकूब उपप्रधानमंत्री थे। गठबंधन में आपसी झगड़े के कारण बहुमत खो देने के बाद यासीन ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 18 महीने से भी कम समय तक इस पद पर रहे। मौजूदा पीएम याकूब को महज 114 सांसदों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सामान्य बहुमत के साथ मुहिद्दीन गठबंधन सत्ता में वापसी कर रहा है। मलयेशिया के नॉटिंघम विश्वविद्यालय में दक्षिण-पूर्व एशिया के विशेषज्ञ ब्रिगेट वेल्स ने कहा, देश को नया पीएम मिला है, लेकिन राजनीति और नेता दोनों पुराने हैं।


यह फिर से अतीत की ओर लौट रहा है। बता दें कि 2018 में यूएमएनओ पार्टी को वित्तीय घोटालों के चलते हटना पड़ा था। और अब इसके दोबारा सत्ता में आने पर याकूब के सामने ध्रुवीकृत समाज को एकजुट करने की सबसे बड़ी चुनौती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed