इथोपिया विमान हादसे के बाद भारत समेत नौ देशों में बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथियोपिया में विमान हादसे के बाद भारत ने अपने यहां बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी। डीजीसीए की बैठक में मंगलवार को 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर तत्काल रोक लगाने का फैसला किया गया। देश में स्पाइस जेट के पास ऐसे 12 और जेट एयरवेज के पास पांच विमान हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम दुनिया के विमान संचालकों, कंपनियों और निर्माताओं से अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार संपर्क में रहते हैं। यह फैसला इथियोपिया विमान हादसे और अक्तूबर में हुए लायन एयर के विमान हादसे के बाद लिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि यात्रियों की असुविधा दूर करने के लिए सचिव को सभी विमानन कंपनियों से आपात बैठक करने का निर्देश दिया गया है।
भारत समेत ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया, सिंगापुर, जर्मनी और ओमान ने भी मंगलवार को अपने हवाई क्षेत्र में बोइंग 737 मैक्स 8 की उड़ान रोकने का फैसला लिया। इससे पहले सोमवार को इथियोपिया, चीन और इंडोनेशिया ने यह फैसला लिया था। इसके बाद इस मॉडल के विमान के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले देशों की संख्या नौ हो गई है।
Directorate General of Civil Aviation (DGCA) has taken the decision to ground the Boeing 737-MAX planes immediately. pic.twitter.com/jWS7qZaDYQ
— ANI (@ANI) March 12, 2019
बता दें कि रविवार को इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग-727 विमान क्रैश हो गया था। हादसे में क्रू समेत सभी 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद इथोपिया ने विमान के इस मॉडल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। ब्राजील की गोई एयरलाइन ने भी इस विमान का इस्तेमाल रोकने का फैसला लिया था।
वहीं, भारत में उन पायलट को ही विमान के इस मॉडल को उड़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं जो कम से कम एक हजार घंटे की उड़ान का अनुभव रखते हैं। बता दें कि भारत में जेट एयरवेज और स्पाइटजेट ऐसे दो भारतीय वाहक हैं जो बोइंग 737 मैक्स 8 का संचालन करते हैं।
जरूरत पड़ने पर बोइंग पर तत्काल कार्रवाई कर सकता है अमेरिका
अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एएफए) ने घोषणा कर कहा है कि अगर बोइंग 737 मैक्स में सुरक्षा संबंधी कोई खामी पाई जाती है तो तत्काल और उचित कार्रवाई की जाएगी। एफएए के बयान के मुताबिक, यदि उन्हें सुरक्षा से जुड़ी कोई खामी मिलती है तो वे उस पर तत्काल और उचित कार्रवाई करते हैं। एफएए ने वैश्विक नागर विमानन नियामकों को सूचित किया कि वह जल्द ही बोइंग के 737 मैक्स-8 से जुड़ी सुरक्षा जानकारियों को साझा कर सकता है।
अमेरिका का विमानन क्षेत्र नियामक बोइंग को उसके 737 मैक्स-8 में सुधार करने के आदेश देगा। इन सुधारों में इंजन के अचानक से बंद होने से रोकने के लिए ‘एंटी-स्टॉलिंग सॉफ्टवेयर’ लगाना शामिल है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन प्राधिरकरणों से कहा कि ‘डिजाइन में इन बदलावों को अप्रैल से पहले-पहले हर हाल में करना होगा।’ हालांकि अमेरिका ने अभी तक बोइंग के विमानों के परिचालन पर रोक नहीं लगाई है।