फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malala yousafzai says,Even after the end of the Corona period, 2 crore girls in the world will not be able to go to school

कोरोना काल की समाप्ति के बाद भी दुनिया में 2 करोड़ लड़कियां नहीं जा पाएंगी स्कूल : मलाला

Mon, 21 Sep 2020 07:49 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Malala yousafzai says,Even after the end of the Corona period, 2 crore girls in the world will not be able to go to school
malala yousafzai

पाकिस्तानी शिक्षा कार्यकर्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने वैश्विक महामारी कोरोना के बीच कहा है कि इस संकट के खत्म होने के बाद भी दुनिया भर में तकरीबन 2 करोड़ लड़कियां कभी भी स्कूल नहीं लौट पाएंगी।

विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक साइड इवेंट में मलाला ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस हमारे सामूहिक लक्ष्यों जैसे कि महिलाओं को शिक्षित करने के लिए एक बड़ा झटका है। मलाला ने कहा कि अकेले शिक्षा की बात करें तो यदि कोरोना काल का संकट भी समाप्त भी हो जाए तो भी दुनिया में 2 करोड़ से अधिक लड़कियां दोबारा अपने क्लासरूम नहीं लौट सकेंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक शिक्षा वित्तपोषण का अंतर पहले ही बढ़कर 200 अरब डॉलर प्रति वर्ष हो गया है।
विज्ञापन


कोरोना काल में 94 फीसदी छात्र शिक्षा से दूर
पिछले माह जारी की गई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक महामारी ने इतिहास में शिक्षा प्रणालियों में सबसे अधिक व्यवधान पैदा किया है, इससे 190 देशों और सभी महाद्वीपों से लगभग 1.6 अरब छात्र प्रभावित हुए हैं। स्कूलों और अन्य शिक्षण स्थानों के बंद होने से दुनिया की 94 प्रतिशत छात्रों पर गहरा असर पड़ा है, जो निम्न और निम्न-मध्य आय वाले देशों में 99 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाला ने हक पर पूछे कई प्रश्न
मलाला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि पांच वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित टिकाऊ वैश्विक लक्ष्यों ने लाखों लड़कियों के भविष्य का प्रतिनिधित्व किया था। जो शिक्षा चाहते थे और समानता के लिए लड़ रहे थे। यह देखते हुए कि उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पिछले पांच वर्षों में कुछ नहीं किया गया, इस पर मलाला ने विश्व निकाय से पूछा, आप कार्य करने की योजना कब बना रहे हैं? जब आप शांति को प्राथमिकता देंगे और शरणार्थियों की रक्षा करेंगे? आप कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए नीतियां कब पारित करेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed