{"_id":"67bb07777f38681d71044ed3","slug":"major-accident-in-northern-peru-many-people-killed-injured-as-roof-collapses-in-shopping-mall-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Peru Shopping Mall Accident: उत्तरी पेरू में बड़ा हादसा; शॉपिंग मॉल में छत गिरने से छह लोगों की मौत, 78 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Peru Shopping Mall Accident: उत्तरी पेरू में बड़ा हादसा; शॉपिंग मॉल में छत गिरने से छह लोगों की मौत, 78 घायल
Sun, 23 Feb 2025 05:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, लीमा
पीटीआई, लीमा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Feb 2025 05:03 PM IST
सार
रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरू में बड़ा हादसा हुआ है। पश्चिमोत्तर पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। देश के रक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। मॉल में बने ‘फूड कोर्ट’ में कई रेस्त्रां और भोजनालय थे। यहां हमेशा काफी चहल पहल होती है। हादसे के वक्त भी यहां भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
तीन की हालत गंभीर
ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित ‘रियल प्लाजा ट्रूजिलो’ शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई। रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि ‘ला लिबर्टाड’ में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मॉल को बंद करने की घोषणा
एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। इस बीच, ‘ट्रूजिलो’ के मेयर मारियो रेयना ने आसन्न जोखिम के कारण मॉल को बंद करने की घोषणा की।
विज्ञापन