{"_id":"657892b05ce8864fea027e55","slug":"main-opposition-party-bangladesh-nationalist-party-announced-to-boycott-the-general-elections-know-all-updates-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बीएनपी ने किया आम चुनाव का बहिष्कार करने का एलान; शेख हसीना की अवामी लीग को हो सकता है फायदा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बीएनपी ने किया आम चुनाव का बहिष्कार करने का एलान; शेख हसीना की अवामी लीग को हो सकता है फायदा
Tue, 12 Dec 2023 10:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:35 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी द्वारा इन चुनावों का बहिष्कार करने और अवामी लीग के खिलाफ कोई अन्य विश्वसनीय विपक्षी दल नहीं होने के कारण उसे बढ़त मिलने की संभावना है। कहा ये भी जा रहा है कि अवामी लीग लगातार चौथी बार सरकार बना सकती है।
विज्ञापन
शेख हसीना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में नए साल की शुरुआत में ही आम चुनाव होना है। ऐसे में वहां राजनीतिक घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहा है। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व वाली विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने इन चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। अगर बीएनपी ऐसा करती है तो इसका सबसे बड़ा फायदा सत्तारूढ़ अवामी लीग को मिल सकता है।
विज्ञापन
जातीय पार्टी के नेताओं ने की पीएम हसीना के साथ बैठक
जापा के पूर्व महासचिव मोशिउर रहमान रंगा ने विद्रोही गुट के नेताओं को समर्थन देने को लेकर प्रधानमंत्री हसीना के साथ बैठक की। इसके बाद, उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनावों में जीएम क्वाडर के कार्यों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने जातीय पार्टी पर जबरन कब्जा कर लिया है। ऐसे में रौशन इरशाद ने प्रधानमंत्री से जातीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने का अनुरोध किया है। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री इस मामले पर गौर करने के लिए सहमत हो गये हैं।
विज्ञापन
हसीना को लेकर यह बड़ा दावा
इस बीच, बांग्लादेश की कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शेख हसीना ने अपने वरिष्ठ कैबिनेट और पार्टी सहयोगियों को 'बागी उम्मीदवारों' को हतोत्साहित न करने का निर्देश दिया है। दरअसल, संसदीय चुनाव के लिए पार्टी से टिकट न पाने वाले अवामी लीग के कई नेताओं ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ऐसे में शेख हसीना का ये निर्देश सामने आया है। बता दें कि जातीय पार्टी कभी सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेतृत्व वाले ग्रैंड अलायंस की भागीदार थी।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी द्वारा इन चुनावों का बहिष्कार करने और अवामी लीग के खिलाफ कोई अन्य विश्वसनीय विपक्षी दल नहीं होने के कारण उसे बढ़त मिलने की संभावना है। कहा ये भी जा रहा है कि अवामी लीग लगातार चौथी बार सरकार बना सकती है।