फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Main opposition leader Mondlane returns to Mozambique, security forces release tear gas shells on supporters

Mozambique: मोजाम्बिक वापस लौटे मुख्य विपक्षी नेता मोंडलेन, सुरक्षा बलों ने समर्थकों पर छोड़े आंसू गैस के गोले

Thu, 09 Jan 2025 02:28 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मापुटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मापुटो Published by: बशु जैन Updated Thu, 09 Jan 2025 02:28 PM IST
सार

मोजाम्बिक में अक्तूबर में हुए चुनावों के बाद लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी देश के मुख्य विपक्षी नेता वेनांसियो मोंडलेन ने चुनाव के बाद हो रही हिंसा के चलते हत्या के डर के चलते देश छोड़ दिया था। गुरुवार को वह वापस देश लौटे। इस दौरान हवाई अड्डे पर पहुंचे उनके समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

विज्ञापन
Main opposition leader Mondlane returns to Mozambique, security forces release tear gas shells on supporters
मोजाम्बिक के मुख्य विपक्षी नेता वेनांसियो मोंडलेन। - फोटो : Facebook/Venâncio Mondlane

विस्तार

मोजाम्बिक के मुख्य विपक्षी नेता गुरुवार को निर्वासन खत्म करके वापस देश लौटे। इस दौरान हवाई अड्डे पर पहुंचे उनके समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई समर्थकों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई। 

विज्ञापन


मोजाम्बिक में अक्तूबर में हुए चुनावों के बाद लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी देश के मुख्य विपक्षी नेता वेनांसियो मोंडलेन ने चुनाव के बाद हो रही हिंसा के चलते हत्या के डर के चलते देश छोड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि चुनाव के बाद देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने उनकी कार में उनके विपक्षी दल के दो वरिष्ठ सदस्यों की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे देश छोड़कर चले गए थे।  
विज्ञापन


पिछले सप्ताह उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वह जल्द ही देश वापसी करेंगे। इसके बाद ने हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़कों को भी अवरुद्ध कर दिया था। गुरुवार को देश की राजधानी मापुटो के मावलाने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोंडलेन को विमान से उतरते देखा गया। इस दौरान हवाई अड्डे पर पहुंचे उनके समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 लोगों की हो चुकी मौत
मोजाम्बिक में लंबे समय से सत्ता पर काबिज फ्रेलिमो पार्टी को नौ अक्तूबर को हुए चुनाव में विजेता घोषित किए जाने के बाद मोंडलेन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। मोंडलेन और अन्य विपक्षी उम्मीदवारों ने सत्तारूढ़ पार्टी पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी मतदान में अनियमितताओं और कुछ परिणामों में फेरबदल की सूचना दी थी।


फ्रेलिमो पार्टी के चैपो बने हैं राष्ट्रपति
देश की सांविधानिक परिषद ने पिछले महीने फ्रेलीमो की जीत को बरकरार रखा और डैनियल चैपो को राष्ट्रपति चुना। वे अगले सप्ताह राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी की जगह लेंगे। न्यूसी ने अधिकतम दो कार्यकाल पूरे किए हैं। 1975 में पुर्तगाल से देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से फ्रेलिमो 50 वर्षों से मोजाम्बिक में सत्ता में है। 1994 में मोजाम्बिक में चुनाव शुरू हुए। इसके बाद पार्टी पर चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया जाता रहा है। देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन फ्रेलिमो के शासन के लिए सबसे बड़ा खतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed