Earthquake: ताइवान के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 तीव्रता; जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
Earthquake: ताइवान के हुआलियन के पास बुधवार शाम 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और समय रहते लोगों को मोबाइल अलर्ट से चेतावनी मिल गई। 1999 के भयानक भूकंप के बाद से ताइवान ने तैयारी और सुरक्षा उपायों में काफी सुधार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निगरानी एजेंसियों ने बताया कि भूकंप ताइवान में हुआलियन शहर से करीब 71 किलोमीटर दक्षिण में आया। बुधवार शाम 7:01 बजे सेल फोन अलार्म बजने के कुछ सेकंड बाद भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.9 थी और इसका पता 31.1 किलोमीटर की गहराई पर लगा। ताइवान के केंद्रीय मौसम एजेंसी ने इसकी तीव्रता 6.4 बताई। ऐसी भिन्नता अक्सर देखने को मिलती है, क्योंकि अलग-अलग जगहों पर स्थित यंत्रों की संवेदनशीलता और स्थिति अलग होती है।⚠Preliminary info: #earthquake (#地震) about 70 km S of #Hualian (#Taiwan) 2 min ago (local time 19:00:28)❗MAGNITUDE NOT AVAILABLE YET❗Updates at:
विज्ञापन
📱https://t.co/QMSpuj6Z2H
🌐https://t.co/AXvOM7I4Th
🖥https://t.co/wPtMW5ND1t pic.twitter.com/lFbytJgEvN — EMSC (@LastQuake) June 11, 2025
राजधानी ताइपे में इमारतें करीब एक मिनट तक हिलती रहीं। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। हुआलियन ताइपे से करीब 154 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है और जनसंख्या की दृष्टि से अपेक्षाकृत कम घनत्व वाला इलाका है। इसके विपरीत ताइवान के पश्चिमी हिस्से में आबादी बहुत अधिक है और यह क्षेत्र अक्सर भूकंपों की चपेट में आता रहता है।
ये भी पढ़ें: 'आतंकवाद एक दिन आपको भी नुकसान पहुंचाएगा...', पाकिस्तान को लेकर जयशंकर की पश्चिमी देशों को फिर दो टूक
ताइवान प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' नामक भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जो चिली से लेकर न्यूजीलैंड तक फैला है। यह इलाका दुनिया के अधिकांश भूकंपों का केंद्र होता है। ताइवान में सबसे विनाशकारी भूकंप 1999 में आया था, जिसकी तीव्रता 7.7 थी। उस भूकंप में 2,415 लोगों की मौत हुई थी और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से ताइवान ने निर्माण नियमों को कड़ा किया, आपातकालीन प्रतिक्रिया में सुधार किया और लोगों को भूकंप से बचाव के लिए जागरूक करने के अभियान शुरू किए।आज के समय में स्कूलों और कार्यालयों में नियमित रूप से भूकंप अभ्यास कराया जाता है और जैसे ही कोई बड़ा भूकंप आता है, मोबाइल फोन तुरंत अलर्ट भेजते हैं। इन सभी उपायों के चलते अब भूकंप के कारण होने वाले नुकसान में काफी कमी आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.