फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   LPG tanker explosion in Pakistan, 20 houses destroyed; Six people including minor girl died, 31 injured

Pakistan: पाकिस्तान में एलपीजी टैंकर में विस्फोट, 20 मकान तबाह; नाबालिग लड़की समेत छह लोगों की मौत, 31 घायल

Mon, 27 Jan 2025 12:33 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: बशु जैन Updated Mon, 27 Jan 2025 12:33 PM IST
सार

मुल्तान के हामिदपुर कनोरा क्षेत्र के औद्योगिक एस्टेट में एलपीजी टैंकर में हुए विस्फोट से भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि घटनास्थल के पास बने करीब 20 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए और 70 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। दस दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में नाबालिग लड़की समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
LPG tanker explosion in Pakistan, 20 houses destroyed; Six people including minor girl died, 31 injured
टैंकर में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में नाबालिग लड़की समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 31 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि घटनास्थल के पास बने करीब 20 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए और 70 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। दस दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुल्तान के हामिदपुर कनोरा क्षेत्र के औद्योगिक एस्टेट में एलपीजी टैंकर में हुए विस्फोट से भीषण आग लग गई। टैंकर का मलबा पास के आवासीय क्षेत्रों में जाकर गिरा। दस से अधिक अग्निशमन वाहनों और फोम आधारित अग्निशमन यंत्रों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


अफसरों ने कहा कि विस्फोट में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शव क्षतिग्रस्त मकान से बरामद किया गया। अफसरों ने बताया कि मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं शामिल हैं। हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं। इसमें 13 की हालत गंभीर बताई जा रही है। निश्तार अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुल्तान के सिटी पुलिस अधिकारी (सीपीओ) सादिक अली ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में कई घर नष्ट हो गए । इसमें कई मवेशी भी मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में खड़े टैंकर के एक वाल्व से गैस लीक हो रही थी। लोगों को जब गैस की गंध महसूस हुई तो कुछ लोग इलाके से बाहर निकल आए थे।  

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर एक अवैध एलपीजी रिफिलिंग गोदाम था और रिफिलिंग के दौरान विस्फोट हुआ। एलपीजी को एक बड़े गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर और व्यावसायिक सिलिंडरों में रिफिल किया जा रहा था। टैंकर में तस्करी की गई एलपीजी रखी गई थी। विस्फोट में गोदाम में मौजूद पांच छोटे और बड़े गैस सिलिंडर नष्ट हो गए।


पुलिस का कहना है कि सुरक्षा के लिए आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। लोगों को विस्फोट स्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है। टैंकर से निकली गैस हवा में है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बिजली और गैस की आपूर्ति निलंबित कर दी गई है। वहीं मुल्तान-मुजफ्फरगढ़ रोड पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed