{"_id":"62011c4eb72e682d4952eed8","slug":"low-cost-blood-thinning-drug-heparin-may-potentially-treat-prevent-covid19-says-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में दावा: यह किफायती दवा हो सकती है कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर, जानिए इसके बारे में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन में दावा: यह किफायती दवा हो सकती है कोरोना संक्रमण से बचाव में कारगर, जानिए इसके बारे में
Mon, 07 Feb 2022 07:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Feb 2022 07:11 PM IST
सार
एक अध्ययन के शुरुआती परिणामों में सामने आया है कि एक सस्ती और सुलभ दवा कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आसानी से उपलब्ध होने वाली और रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड़ों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। यह दावा एक अध्ययन के शुरुआती परिणामों में किया गया है। इसके अनुसार यह दवा कोरोना संक्रमण को भी रोक सकती है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के शोधार्थी 13 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमित और अस्पताल में भर्ती होने वाले ऐसे मरीजों को ट्रैक कर रहे हैं जिन्हें हेपरिन की खुराकें दी गई थीं। 98 मरीजों से शुरुआती परीक्षण बताते हैं कि यह दवा एक प्रभावी इलाज और कोरोना वायरस के खिलाफ निवारक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
शोधार्थियों ने पता लगाया है कि हेपरिन का एक कोर्स पूरा करने के बाद 70 फीसदी मरीजों के ऑक्सीजन स्तर और श्वसन बेहतर हुआ। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कोविड लक्षण मानकों के अनुसापर उनके लक्षण भी बेहतर हुए।
विज्ञापन
हालांकि, शोधार्थियों ने यह भी कहा है कि इसकी पुष्टि के लिए अभी बड़े स्तर पर अध्ययनों की आवश्यकता है।
इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले एएनयू के प्रोफेसर वैन हैरेन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभावी इलाज की तत्काल आवश्यकता है और हमारे परीक्षणों के शुरुआती परिणाम बताते हैं कि सांस से ली गई (इन्हेल्ड) हेपरिन सुरक्षित और प्रभावी है।