फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lotas thrown at Deputy Speaker Punjab Assembly Dost Muhammad Mazari and also slapped by PTI members

पाकिस्तान: पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर पर लोटे और थप्पड़ों की बौछार, सदन की कार्यवाही स्थगित

Sat, 16 Apr 2022 02:32 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Apr 2022 02:32 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा में आज उस समय हंगामा मच गया जब कुछ विपक्षी नेताओं ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटे और थप्पड़ों की बौछाड़ कर दी।

विज्ञापन
Lotas thrown at Deputy Speaker Punjab Assembly Dost Muhammad Mazari and also slapped by PTI members
पंजाब विधानसभा - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में आज उस समय हंगामा मच गया जब कुछ  विधायकों ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटे और थप्पड़ों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं इससे पहले इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कुछ नेताओं ने भी उन्हें थप्पड़ जड़ दिए थे। ये घटना तब सामने आई है जब डिप्टी स्पीकर मजारी पंजाब के मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बुलाए गए सत्र के लिए अध्यक्षता करने पहुंचे थे। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पीटीआई के कुछ विधायकों ने डिप्टी स्पीकर पर पहले लोटे फेंके फिर थप्पड़ों की बौछाड़ कर दी। कुछ सांसदों ने बाल भी खींच लिए। भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। हंगामा होने के बाद कुछ विधायक लोटा-लोटा के नारे लगाने लगे। पंजाब विधानसभा के सत्र की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार 11:30 सुबह होनी थी लेकिन हंगामे के चलते नहीं हो सकी। वहीं इस घटना के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता अताउल्लाह तरार ने लाहौर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मामले की संज्ञान लेने की गुजारिश की है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ नया स्पीकर नियुक्त
पाकिस्तान की संसद शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को नया स्पीकर नियुक्त करने और इमरान खान के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के पक्ष में काम करने  वाले डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के 71 वर्षीय अशरफ को आज पद की शपथ दिलाई जा सकती है क्योंकि शुक्रवार दोपहर 12 बजे की समय सीमा तक उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया था। अपदस्थ प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने में विफल रहने के बाद 9 अप्रैल को असद कैसर के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष का पद खाली हो गया। अशरफ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता हैं जो कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान गठबंधन सरकार के प्रमुख सहयोगी भी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed