फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   los angeles california mas shooting suspect killed himself in van chinese new year event

Mass Shooting: लॉस एंजेलिस में 10 लोगों की हत्या का आरोपी पुलिस से घिरा, पकड़े जाने से पहले खुद को मार ली गोली

Mon, 23 Jan 2023 08:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Jan 2023 08:49 AM IST
सार

घटना लॉस एंजेलिस शहर के मॉन्टेरे पार्क में हुई। मॉन्टेरे पार्क में करीब 60 हजार लोग रहते हैं और इनमें से अधिकतर एशियाई मूल के हैं।

विज्ञापन
los angeles california mas shooting suspect killed himself in van chinese new year event
गोलीबारी के आरोपी ने की आत्महत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस शहर में हुए नरसंहार के संदिग्ध आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने पुलिस से घिरता देख खुद को एक वैन में गोली मार ली, जिसमें उसकी मौत हो गई। लॉस एंजेलिस काउंटी शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसे एक वैन में घेर लिया लेकिन जब तक पुलिसकर्मी उसे पकड़ पाते, संदिग्ध आरोपी ने खुद को वैन के भीतर गोली मार ली। संदिग्ध आरोपी की पहचान 72 वर्षीय हू कान त्रान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


लॉस एंजेलिस पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की घटना का अब कोई और संदिग्ध नहीं है। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि आरोपी ने लॉस एंजेलिस के बालरूम डांस क्लब में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी और 10 अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना लॉस एंजेलिस शहर के मॉन्टेरे पार्क में हुई। मॉन्टेरे पार्क में करीब 60 हजार लोग रहते हैं और इनमें से अधिकतर एशियाई मूल के हैं। घटना लूनार न्यू ईअर त्योहार के मौके पर हुई। बता दें कि लूनार न्यू ईअर चीन का प्रमुख त्यौहार है और दो दिनों तक चलने वाला यह त्यौहार शनिवार को ही शुरू हुआ है। इसी त्यौहार के मौके पर संदिग्ध आरोपी ने डांस क्लब में फायरिंग कर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस महीने में अमेरिका में हुई गोलीबारी की यह पांचवीं घटना है। साथ ही टेक्सास के उवाल्दे इलाके के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सबसे घातक घटना है। उवाल्दे की घटना में 21 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले हाल ही में कोलोराडो के स्प्रिंग नाइटक्लब में भी गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed