फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London: Secret documents of the British Defense Ministry were found lying at the bus stop in Kent, they were related to army intelligence

लंदन: ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज केंट में बस स्टॉप पर पड़े मिले, सेना की अहम जानकारियां थीं

Sun, 27 Jun 2021 08:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 27 Jun 2021 08:57 PM IST
सार

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के ये दस्तावेज किसी कर्मचारी द्वारा खो जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि इस संवेदनशील मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 

विज्ञापन
London: Secret documents of the British Defense Ministry were found lying at the bus stop in Kent, they were related to army intelligence
British Army - फोटो : army.mod.uk

विस्तार

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज दक्षिणी-पूर्वी इंग्लैंड के केंट में एक बस स्टॉप पर पड़े मिले। इन दस्तावेजों में एक युद्धपोत और ब्रिटेन की सेना से जुड़ी खुफिया सूचनाएं थी। इसमें ब्रिटेन की रॉयल नौसेना के युद्धपोत एचएमस डिफेंडर के काला सागर के गुजरने और उस दौरान रूसी सेना द्वारा की गई चेतावनी स्वरूप फायरिंग से संबंधित जानकारियां थीं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के मीडिया की एक खबर में रविवार को इस बारे में बताया गया। बीबीसी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पिछले सप्ताह एक कर्मचारी ने इन दस्तावेजों को कहीं खो दिया था। बाद में मंगलवार सुबह केंट के एक बस स्टॉप के पीछे कीचड़ वाले स्थान पर दस्तावेज मिले। 
विज्ञापन


दस्तावेजों में क्रीमिया तट के पास यूक्रेन के जल क्षेत्र से युद्धपोत एचएमएस डिफेंडर के गुजरने पर रूस की संभावित प्रतिक्रिया के बारे में चर्चाओं का जिक्र था। एक दस्तावेज में अफगानिस्तान में इस साल अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो का अभियान खत्म होने के बाद वहां ब्रिटेन की सेना की संभावित मौजूदगी की योजनाओं पर चर्चा दर्ज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच शुरू, टिप्पणी करना उचित नहीं : ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, क्योंकि पहले ही जांच शुरू कर दी गई है। एक व्यक्ति ने करीब 50 पन्नों का दस्तावेज मिलने और इसमें दर्ज संवेदनशील विषयवस्तु का अंदाजा होने पर बीबीसी से संपर्क किया। बीबीसी का कहना है कि इस दस्तावेज में ई-मेल और बिंदुवार प्रस्तुति के विवरण थे। 

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय में यह दस्तावेज बनाया गया था। ब्रिटिश नौसेना के विध्वंसक पोत एचएमएस डिफेंडर से जुड़े दस्तावेज में इसके यूक्रेन के जल क्षेत्र से होकर गुजरने पर रूस की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दिए जाने की आशंका जताई गई।


 हथियार निर्यात को लेकर भी जानकारियां थीं
दस्तावेज में हथियार निर्यात पर अद्यतन जानकारी के साथ उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी थी जहां ब्रिटेन की यूरोप के देशों के साथ प्रतिस्पर्धा हो सकती है। ब्रिटेन-अमेरिका रक्षा वार्ता के पिछले सोमवार सत्र के ब्रीफिंग नोट्स, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पद संभालने के पहले महीने में की गई टिप्पणी का विवरण भी था। ज्यादातर कागजात पर 'आधिकारिक संवेदनशील' के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed