{"_id":"66324b715cf3b20d300a0917","slug":"london-mayoral-hopeful-tarun-ghulati-determined-to-fight-crime-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 'लंदन को अपराधों से लड़ने वाला नेता चाहिए', मेयर का चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के तरुण गुलाटी का बयान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: 'लंदन को अपराधों से लड़ने वाला नेता चाहिए', मेयर का चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के तरुण गुलाटी का बयान
Wed, 01 May 2024 07:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Wed, 01 May 2024 07:50 PM IST
सार
UK: लंदन में मेयर का चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के तरुण गुलाटी का कहना कि ब्रिटेन की राजधानी को ‘क्राइम फाइटर मेयर’ की जरूरत है। उन्होंने शहर की सड़कों पर अज्ञात हमलावर द्वारा तलवारबाजी की घटना को शर्मनाक करार दिया है।
विज्ञापन
तरुण गुलाटी
- फोटो : ANI
विस्तार
लंदन के मेयर चुनाव से ठीक पहले अज्ञात हमलावर ने हाथ में तलवार लेकर शहर की सड़कों पर आतंक मचा दिया था। इस बारे में लंदन में मेयर का चुनाव लड़ रहे भारतीय मूल के तरुण गुलाटी का कहना कि ब्रिटेन की राजधानी को ‘क्राइम फाइटर मेयर’ की जरूरत है। गुलाटी ने शहर की सड़कों पर अज्ञात हमलावर द्वारा तलवारबाजी की घटना को शर्मनाक करार दिया है। बता दें कि इस घटना में 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
‘लंदन को अपराधों से लड़ने वाले मेयर की जरूरत’
चुनाव से एक दिन पहले तरुण गुलाटी ने सादिक खान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्य राजनीतिक दलों ने लंदनवासियों को निराश किया है। बता दें कि सादिक खान रिकॉर्ड तीसरी बार मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। लंदन में मेयर चुनाव से ठीक पहले हाथ में तलवार लिए एक शख्स ने दो पुलिसकर्मियों समेत लोगों पर हमला किया था। इस हमले में एक लड़के की मौत हुई थी। फिलहाल हमलावर पुलिस की हिरासत में है। इसे लेकर गुलाटी ने कहा कि ‘शहर की सड़कों पर ऐसी वारदात हुई, जिसमें एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मेरा मानना है कि लंदन को अपराधों से लड़ने वाले मेयर की जरूरत है।’
विज्ञापन
मेयर चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी हैं तरुण गुलाटी
बता दें कि तरुण गुलाटी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर 13 चेहरे लंदन के मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं। उन्होंने लंदन को विश्व की ग्लोबल सिटी और ग्लोबल बैंक करार देते हुए कहा कि वे मेयर बने तो लंदन की बैलेंस शीट तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि वो ऐसी बैलेंश शीट तैयार करेंगो, जो निवेश के लिए प्रमुख विकल्प हो। उन्होंने दावा किया है कि वह एक अनुभवी सीईओ की तरह लंदन को प्रभावी ढंग से बदलेंगे और कुशलता से चलाएंगे।
विज्ञापन