फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lok Sabha speaker Om Birla says Indian Democracy is a perfect example of inclusive growth in Singapore news in Hindi

सिंगापुर में ओम बिड़ला: भारतीय लोकतंत्र को बताया समावेशी विकास का सर्वोत्तम उदाहरण, भारतीय प्रवासियों से की बात

Sun, 24 Apr 2022 10:03 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 24 Apr 2022 10:03 PM IST
सार

ओम बिड़ला ने कहा कि अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्षों के दौरान भारत में व्यापक स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए हैं। हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे पुराना और जीवंत लोकतंत्र है।

विज्ञापन
Lok Sabha speaker Om Birla says Indian Democracy is a perfect example of inclusive growth in Singapore news in Hindi
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने रविवार को सिंगापुर में कहा कि भारतीय लोकतंत्र और इसके संस्थानों ने दुनिया के सामने समावेशी विकास का सर्वोत्तम उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विचारधारा ने इतने बड़े और विविध देश भारत को एकजुट रखा है। बिड़ला भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल की तीन देशों की यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। वह रविवार को सिंगापुर पहुंचे थे।

विज्ञापन


यहां पर भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए ओम बिड़ला ने कहा कि अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्षों के दौरान भारत में व्यापक स्तर पर राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए हैं। हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे पुराना और जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नए अवसरों का निर्माण करने का काम रही है और इसे बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक विचारधारा ने इतने बड़े देश को एकजुट रखा है
बिड़ला ने कहा, 'एक विशाल और विविध राष्ट्र होने के बाद भी लोकतांत्रिक विचारधारा ने हमें एकजुट रखा है और यह हमारी उपलब्धि है। आज देश के सभी क्षेत्रों के लोग, विभिन्न भाषाएं बोलने वाले लोग राष्ट्र की सेवा में काम कर रहे हैं। ये लोग देश प्रथम की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के काम में जुटे हुए हैं।' लोकसभा स्पीकर ने कहा कि भारत सरकार आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी दुनिया में भारत सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बना है
भारत सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में बात करते हुए बिड़ला ने कहा कि युवाओं और उद्यमियों की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए 'स्टार्टअप इंडिया', 'डिजिटल इंडिया', 'स्टैंडअप इंडिया' और 'स्किल इंडिया' जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, आज के समय में भारत को पूरी दुनिया में सकारात्मक बदलाव के एक महत्वपूर्ण प्रतीक की तरह देखा जा रहा है। 


'भारतीय प्रवासी हमारी सबसे महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक'
सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों की भूमिका को लेकर बिड़ला ने कहा कि भारत की लुक ईस्ट पॉलिसी के तहत भारतीय प्रवासी सबसे महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक हैं। इसके तहत हम अपने नीतिगत निर्णयों को दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र के देशों के साथ आर्थिक कारोबार संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। बिड़ला ने आगे कहा कि भारत ने हमेशा वैश्विक शांति और स्थिरता के पक्ष में आवाज उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed