{"_id":"5ea10b4a8ebc3e90b12df00e","slug":"lockdown-should-10-weeks-in-india-disease-will-end-automatically-says-global-expert-richard-horton","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 10 हफ्तों तक चलना चाहिए लॉकडाउन, अपने आप खत्म हो जाएगी बीमारी: ग्लोबल विशेषज्ञ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में 10 हफ्तों तक चलना चाहिए लॉकडाउन, अपने आप खत्म हो जाएगी बीमारी: ग्लोबल विशेषज्ञ
Thu, 23 Apr 2020 08:58 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है। लेकिन एक ग्लोबल विशेषज्ञ का कहना है कि भारत को कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए। मेडिकल जर्नल लांसेट के एडिटर इन चीफ रिचर्ड हॉर्टन का कहना है कि भारत को लॉकडाउन हटाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत को कम से कम 10 हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रखना चाहिए। रिचर्ड हॉर्टन ने कहा कि किसी भी देश में यह महामारी हमेशा के लिए नहीं है। यह अपने आप ही खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भारत में लॉकडाउन सफल होता है तो 10 हफ्तों में यह महामारी निश्चित तौर पर खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि भारत में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जोकि तीन मई तक लागू रहेगा। लोगों को उम्मीद है कि उसके बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। देश में पहले चरण और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 40 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लॉकडाउन 2.0 के आठ दिनों में संक्रमित मरीज दोगुना हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,393 हो गई है जिनमें 16,454 सक्रिय हैं।
4258 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 681 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आज राजस्थान में 49, आंध्र प्रदेश में 80, कर्नाटक में 16 और बिहार में चार नए मामले सामने आए हैं।