{"_id":"6118435d21a8ba6f736a085a","slug":"lockdown-in-iran-from-monday-amid-rising-cases-of-coronavirus-also-travel-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी: बढ़ते मामलों के बीच ईरान में सोमवार से लॉकडाउन, यात्रा पर भी प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना महामारी: बढ़ते मामलों के बीच ईरान में सोमवार से लॉकडाउन, यात्रा पर भी प्रतिबंध
Sun, 15 Aug 2021 03:57 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:57 AM IST
सार
- कोरोना के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को देखते हुए देश में सभी गैर-आवश्यक व्यवसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय सोमवार से 21 अगस्त तक लॉकडाउन के तहत बंद रहेंगे
विज्ञापन
ईरान में लॉकडाउन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ईरान सोमवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन और सड़क यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। ईरान सरकार के टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी। मध्य पूर्व में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित ईरान कोविड की पांचवीं लहर से जूझ रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को देखते हुए देश में सभी गैर-आवश्यक व्यवसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय सोमवार से 21 अगस्त तक लॉकडाउन के तहत बंद रहेंगे। अधिकारियों ने रविवार से 27 अगस्त तक सड़क मार्ग से यात्रा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इससे छूट रहेगी। कोरोना टास्क फोर्स के प्रवक्ता अलीरेजा रायसी ने टेलीविजन को बताया कि भोजन व जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों और एंबुलेंस को छोड़कर अन्य सभी के लिए सड़क मार्ग बंद रहेगा। यह यातायात प्रतिबंध बहुत सख्ती से लागू किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोरोना के 29,700 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 466 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 97,208 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन