फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   List of anti indian terrorists dead in pakistan and other foreign countries

Pakistan: ISI के संरक्षण में कैसे मर रहे आतंकी, बलूचिस्तान से कराची तक कौन कर रहा भारत के दुश्मनों का खात्मा?

Wed, 06 Dec 2023 09:04 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 06 Dec 2023 09:04 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से भारत के दुश्मनों की पाकिस्तान में हो रही मौतों का सिलसिला जारी है। इस साल एक दर्जन से अधिक आतंकियों की पाकिस्तान में हत्या हो चुकी है। इस कड़ी में बुधवार को हंजला अदनान का नाम भी शामिल हो गया। अदनान ने जम्मू-कश्मीर में CRPF काफिले पर हमले का मास्टरमाइंड था।

विज्ञापन
List of anti indian terrorists dead in pakistan and other foreign countries
पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तान में मौजूद भारत के दुश्मनों की मौत की सूची लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब इस कड़ी में नया नाम लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हंजला अदनान का जुड़ गया है। पाकिस्तान के कराची में हथियारों से लैस हमालवरों ने अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उसके घर के बाहर गोली मार दी। उसे चार गोलियां लगीं। इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान पांच दिसंबर को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज का करीबी हंजला 2016 जम्मू कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ काफिले पर हमले का मास्टर माइंड बताया जाता है। उस हमले में 9 जवान शहीद हुए थे, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक जवान घायल हुए थे। इस साल पाकिस्तान में इस तरह से किसी आंतकी की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। 2023 में एक दर्जन से आतंकवादी इसी तरह से मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। पाकिस्तान में भारत के कितने मोस्ट वॉन्टेड इस साल मारे गए हैं? इनकी हत्या कब और कैसे हुई? ISI के संरक्षण में छुपे बैठे इन आंतिकों को कौन मार रहा है? भारत में इन आंतकियों ने कौन से अपराध किए थे? आइये जानते हैं...
विज्ञापन

1. बशीर अहमद पीर: पाकिस्तान के रावलपिंडी में 20 फरवरी 2023 को हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर बशीर अहमद पीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पीर को एक दुकान के बाहर गोली मारी। पिछले साल चार अक्तूबर को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते भारत ने उसे आतंकी घोषित किया था। वह जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। वह हिजबुल, लश्कर जैसे आतंकी संगठनों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व आतंकियों को एकजुट करने में जुटा था। 

2. खालिद रजा: 28 फरवरी 2023 को जम्मू कश्मीर में अल-बद्र नाम के आतंकी संगठन का पूर्व कमांडर खालिद रजा पाकिस्तान के कराची में ढेर हो गया। अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने खालिद को उसके घर बाहर गोली मार दी थी। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सलाउद्दीन का करीबी खालिद कश्मीर में आतंकी कमांडर रह चुका था। इसके बाद वह कराची चला गया। वह कराची में रहकर आतंकियों की भर्तियों करता था।  
विज्ञापन

3. सैयद नूर शालोबर: कश्मीर में आतंकवाद फैलाने वाले सैयद नूर शालोबर किए 4 मार्च 2023 को हत्या कर दी गई। भारत की वांछित आतंकियों की सूची में शामिल शालोबर को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी थी। वह पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर कश्मीर में आतंक फैलाने का काम करता था और नए आतंकियों की फौज को प्रशिक्षण देता था।

4. सरदार हुसैन: 1 अगस्त 2023 को हाफिज सईद से जुड़ा आतंकवादी सरदार हुसैन अरेन की कराची में हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी सिंध में मौजूद सिंधुदेश रेवोलुसनरी आर्मी (SRA) ने ली थी। जमात-उद-दावा से जुड़े आतंकी की उसकी दुकान के नजदीक गोली मार दी गई, जिसके बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हुसैन पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के मदरसा नेटवर्क को संचालित करता था। 

 

5. अबु कासिम: भारत में वांछित आतंकवादी अबु कासिम को 8 सितंबर 2023 को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। हाफिज सईद का करीबी अबु कासिम 1 जनवरी 2023 को राजौरी जिले में ढांगरी आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था। ढांगरी गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और 13 घायल हो गए थे।

6. शाहिद लतीफ: पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड और भारत के मोस्टवांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की 11 अक्तूबर 2023 को सियालकोट में हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने एक मस्जिद में गोली मार दी। शाहिद लतीफ को 1994 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। लतीफ भारतीय जेल में करीब 16 साल तक बंद रहा। भारत में सजा पूरी होने के बाद 2010 में उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था।

7. मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज:  आईएसआई एजेंट मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज को बलूचिस्तान के केच इलाके में गोली मारकर हत्या करने की खबर भी 11 अक्तूबर को समाने आई। बाहौर के बारे में कहा जाता है कि उसने ही ईरान से कुलभूषण जाधव को अगवा कर आईएसआई के हवाले किया था। भारतीय नौसेना से रिटायर हुए कुलभूषण जाधव इस वक्त पाकिस्तान की जेल में हैं।

8. दाऊद मलिक: 20 अक्तूबर को उत्तरी वजीरिस्तान में मसूद अजहर का एक और करीबी आतंकी दाऊद मलिक मारा गया। 'जैश-ए-मोहम्मद' के अलावा दाऊद मलिक, लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी से भी जुड़ा हुआ था। 

9. मोहम्मद सलीम: 23 अक्तूबर 2023 को दाऊद इब्राहिम का गुर्गा मोहम्मद सलीम मारा गया। कराची की दिल्ली कॉलोनी में रहने वाले सलीम की अज्ञात लोगों ने हत्या करके शव दरगाह अली शाह सखी सरमस्त के करीब ल्यारी नदी में फेंक दिया था। बाद में पुलिस ने नदी से उसका शव बरामद किया।

10. ख्वाजा शाहिद: 5 नवंबर 2023 को आतंकी ख्वाजा शाहिद पीओके में उसके घर में मृत पाया गया। साल 2018 में जम्मू में सेना के कैंप पर हमले के मास्टरमाइंड ख्वाजा शाहिद की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने से कुछ दिन पहले ख्वाजा शाहिद को अगवा किया गया था।  

11. अकरम खान:  9 नवंबर 2023 को भारत में वांछित एक और आतंकी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की हत्या कर दी गई। अकरम को पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। आतंकी अकरम गाजी ने साल 2018 से 2020 तक लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। साथ ही वह पाकिस्तान में अपने भारत विरोधी भाषणों के लिए जाना जाता था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 

12. तारिक रहीम: 12 नवंबर 2023 को जैश कमांडर मौलाना तारिक रहीम उल्लाह तारिक को गोली मार दी गई। रहीम उल्लाह भारत के मोस्ट वांटेड मौलाना मसूद अजहर का करीबी था। रहीम उल्लाह की कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह कराची में भारत के खिलाफ जुटी भीड़ को संबोधित करने जा रहा था। 

13.  मोहम्मद मुजम्मिल: 14 नवंबर 2023 को सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने लश्कर के आतंकी मोहम्मद मुजम्मिल को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। मारा गया लश्कर आतंकी अपने साथी नईम-उर-रहमान के साथ कार में सियालकोट के पसरूर तहसील इलाके में था। उसी दौरान खोखरण चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने कार को रोककर गोलियों से मुजम्मिल और उसके साथी को मौत के घाट उतार दिया।

14. हंजला अदनान: 6 दिसंबर 2023 को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हंजला अदनान की कराची में हथियारों से लैस लोगों ने हत्या कर दी। पाकिस्तान के कराची में उसे गोलियों से भून दिया गया। हंजला ने 2016 में जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की साजिश रची थी। हंजला को हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। हाफिज 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड है।

 
 

पाकिस्तान के अलावा भी कई देशों में मारे गए आतंकी
14 फरवरी 2023 को कश्मीरी आतंकी ऐजाज अहमद अहंगर की अफगानिस्तान के कुणार प्रान्त में हत्या कर दी गई थी। माना गया कि उसकी हत्या तलिबान ने की थी। अहंगर इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ था। 
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 21 सितंबर 2023 को कनाडा में एक खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर के मारे जाने की खबर सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो गैंग के झगड़े में गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे मनितोबा प्रांत के विन्नीपेग में मार गिराया। सुखा कनाडा में खालिस्तान आंदोलन का बड़ा समर्थक रहा था। 

भारत के गुनहगारों को कौन कर रहा है खत्म?
केंद्रीय एजेंसियों के सूत्रों का कहना है, पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड एवं उनके सहयोगी लगातार मारे जा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि आईएसआई, इन आतंकियों को महफूज रखने का प्रयास नहीं कर रही। इसके बावजूद आतंकी, अज्ञात हमलावरों का निशाना बन रहे हैं। दो तीन सप्ताह के अंतराल पर किसी न किसी आतंकी संगठन जैसे 'जैश-ए-मोहम्मद', 'डी कंपनी', 'लश्कर ए तैयबा', लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी आदि समूहों के सदस्य मारे जा रहे हैं। पाकिस्तानी आईएसआई ने हिज्बुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर और 'लश्कर ए तैयबा' प्रमुख हाफिज सईद को सुरक्षा घेरा प्रदान किया है। इन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुहैया कराई गई हैं। उन्हें सतर्क किया है कि वे अपने ठिकाने से बाहर न निकलें। 
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई यूज एंड थ्रो के फॉर्मूले पर चलती है। हो सकता है जो आंतकी जो उसके काम के नहीं रह गए हैं उन्हें वो खुद ही साजिशन मरवा रही हो। दूसरा यह भी हो सकता है कि आतंकियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में ये आंतकी मारे जा रहे हों। विदेश मामलों के जानकार संजीव श्रीवास्तव ने अमर उजाला से कहा कि पाकिस्तान की छवि आतंक परस्त राष्ट्र के रूप में रही है। कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान को इन आतंकियों की वजह ब्लैक लिस्टेड होने का डर बना रहता है। ऐसे में हो सकता है कि सरकारी मशीनरी के जरिए ही इनका खात्मा किया जा रहा हो।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed