{"_id":"5ede96db8ebc3e9051072bff","slug":"like-humans-machines-also-need-sleep-for-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानों की तरह मशीनों को भी पड़ती है आराम के लिए नींद की जरूरत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंसानों की तरह मशीनों को भी पड़ती है आराम के लिए नींद की जरूरत
Tue, 09 Jun 2020 01:21 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : becominghuman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराम हर किसी को चाहिए भले वह तकनीक हो या कोई जीव। अगर अच्छा काम करना है तो पर्याप्त नींद और आराम की जरूरत होती है। इसी तरह कृत्रिम मस्तिष्क को भी आराम के लिए नींद की जरूरत होती है। लोस अलामोस नेशनल यूनिवर्सिटी के अध्ययन में ये खुलासा हुआ है। शोधकर्ता वैज्ञानिक डॉ. इजिंग वॉटकिन्स बताते हैं कि कृत्रिम मस्तिष्क में भी न्यूरल नेटवर्क होते हैं जो मस्तिष्क के बराबर काम करता है और चीजों को याद रखता है।
विज्ञापन
वे बताते हैं कि लगातार काम करने और काम का दबाव अधिक होने की वजह से नेटवर्क सिमुलेशन अस्थिर हो जाता है। इसका सीधा असर मशीन और उसकी कार्यक्षमता पर पड़ता है। यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंटिस्ट डॉ. गैरेट केन्यॉन का कहना है कि अब अगली तैयारी ये स्पष्ट करना है कि कृत्रिम मस्तिष्क को आराम की जरूरत पड़ती है तो क्या एंड्रॉयड तकनीक में भी ऐसा ही जो भविष्य में और अधिक इस्तेमाल होगी।
विज्ञापन