फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Length and the size of the organs will tell which disease people will have in the future

लंबाई और अंगों के आकार से पता चलेगा भविष्य में लोगों को कौन सी बीमारी होगी

Wed, 01 Jan 2020 02:35 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 01 Jan 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Length and the size of the organs will tell which disease people will have in the future
सांकेतिक तस्वीर

लंबाई और शरीर के दूसरे अंगों के आकार से पता चल सकता है कि भविष्य में कौन सी बीमारी हो सकती है। इसमें मुख्य रूप से आर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियां शामिल है। अमेरिकन जर्नल ऑफ ह्यूमन बायोलॉजी के शोध में दावा किया गया है कि हाथों की अंगुलियों का आकार मनुष्यों के व्यक्तित्व और उनमें होने वाली 40 तरह की बीमारियों को दर्शाती हैं। 

विज्ञापन


वहीं महिलाओं की इंडेक्स फिंगर (अंगूठे के बगल वाली अंगुली) रिंग फंगर (सबसे छोटी अंगुली के बगल वाली अंगुली) से बड़ी है तो उनमें रजोनिवृत्ति की संभावना देर में होती है उन महिलाओं की तुलना में जिनकी रिंग फिंगर बड़ी होती है।
विज्ञापन


लंबे लोगों को छह तरह के कैंसर का खतरा
लंबाई में 20 वर्ष की उम्र तक बदलाव संभव है। वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड इंटरनेशनल के अनुसार लंबे लोगों में छह तरह का कैंसर होने की आशंका रहती है। लंबे लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा अधिक होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के 4 लाख लोगों पर हुए शोध के अनुसार पैंक्रियाज (अग्नाशय) कैंसर का सीधा संबंध लंबाई और वजन से होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे लोगों की तुलना में लंबे लोगों में रोग होने का खतरा 74 फीसदी होता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार 5 फीट 7 इंच लंबे पुरुषों की तुलना में 6 फीट 1 इंच से अधिक लंबे लोगों में हृदय रोग का खतरा 35 फीसदी अधिक होता है।

शरीर की लंबाई की तुलना में छोटा पैर
शरीर की लंबाई की तुलना में पैर छोटे हैं तो मोटापा, अधिक वजन, हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज या लिवर की समस्या हो सकती है। वहीं जिनके पैर धड़ की तुलना में अधिक बड़े हैं तो उनमें प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है। खास बात ये है कि जिनका धड़ पैरों की तुलना में लंबा होता है उनमें डिमेंशिया होने का खतरा 20 फीसदी कम होता है।

सिर का आकार किसका संकेतक
पुरुषों के सिर का औसत आकार 58.4 सेमी. जबकि महिलाओं का 56 सेमी. होता है। नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सिंगापुर के मुताबिक  सिर का आकार छोटा है तो डिमेंशिया का खतरा बढ़ता है। जिन लोगों के सिर का आकार औसत से भी छोटा होता है उनमें डिमेंशिया की गुंजाइश 2.1 गुना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा जिनके सिर का आकार औसत से कम होता है और शिक्षित नहीं होते हैं उनमें डिमेंशिया होने का खतरा चार गुना अधिक है।


क्या कहती हैं हमारी अंगुलियां
अंगुलियों को माप लें। औसत आकार जानने के लिए इंडेक्स फिंगर की लंबाई को रिंग फिंगर की लंबाई से भाग दें। पुरुषों के अंगुली की औसत लंबाई 0.95 जबकि महिलाओं की एक इंच होनी चाहिए। पुरुषों की रिंग फिंगर बड़ी है तो अवसाद की शिकायत हो सकती है लेकिन ऐसे लोगों में हृदय रोग का खतरा कम होता है। बड़ी रिंग फिंगर वाले पुरुषों के बाल भी झड़ता है। महिलाओं की रिंग फिंगर बड़ी है तो कम उम्र में स्तन कैंसर की संभावना कम रहती है। हालांकि इनमें हाथ का ऑस्टियोआर्थराइटिस होने की संभावना रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed