फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lebanon President Michel Aoun announces formation of new government

लेबनान: राष्ट्रपति औन ने की नई सरकार के गठन की घोषणा, सभी गतिरोध खत्म

Sat, 11 Sep 2021 06:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बेरूत।
एजेंसी, बेरूत। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Sep 2021 06:35 AM IST
सार

सरकार के गठन की घोषणा के बाद नए प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने विभाजित नेताओं से एक साथ आने का अनुरोध करते हुए कहा कि देश के आर्थिक पतन को रोकने के लिये वह हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Lebanon President Michel Aoun announces formation of new government
लेबनान का झंडा लेकर जाता शख्स - फोटो : twitter

विस्तार

लेबनान में राष्ट्रपति मिशेल औन ने शुक्रवार को नई सरकार के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा 13 महीनों से जारी गतिरोध को खत्म करते हुए एक नई सरकार का गठन किया गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में नए प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने  मीडिया से कहा, स्थिति गंभीर है लेकिन अगर सहयोग मिले तो उससे पार पाना असंभव नहीं है। हम सभी उम्मीद व दृढ़ निश्चय के साथ एक साथ काम करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से मिकाती के नेतृत्व में 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की गई। बाद में मंत्रिपरिषद के महासचिव महमूद मक्किये ने भी सूची जारी की।
विज्ञापन


गहरा गया था आर्थिक संकट
बेरूत बंदरगाह पर चार अगस्त 2020 को हुए धमाके के बाद तत्कालीन पीएम हसन दियाब की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों में असहमति से देश में आर्थिक संकट गहरा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed