फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lebanon government announces a tax on WhatsApp and other internet voice calls

व्हाट्सएप पर टैक्स लगा तो भड़के लेबनान के लोग, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

Sun, 20 Oct 2019 06:02 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Oct 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Lebanon government announces a tax on WhatsApp and other internet voice calls
Protests in Beirut - फोटो : Twitter

लेबनान सरकार द्वारा व्हाट्स एप, फेसबुक मैसेंजर और एप्पल फेस टाइम जैसे एप के जरिए किए जाने वाले कॉल पर हर दिन टैक्स लगाने की घोषणा के बाद देश भर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। हालांकि प्रदर्शनकारियों के दबाव के चलते सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया है, लेकिन सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पें अब भी जारी हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सरकार ने घोषणा की थी कि इन एप से कॉलिंग करने वालों को प्रतिदिन 0.20 डॉलर (करीब 14.50 भारतीय रुपये) का टैक्स देना होगा। इस घोषणा को सरकार ने कुछ घंटों में ही वापस भी ले लिया, लेकिन आर्थिक संकट से निपटने में सरकार के तौर तरीकों से नाराज लोगों ने अब सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग कर दी है।
विज्ञापन


अपनी इसी मांग के तहत प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायरों को फूंका। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस छोड़ना पड़ी जिसके बाद हिंसक झड़प में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस बीच लेबनान के प्रधानमंत्री साद अल-हरीरी ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा कि देश इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed